फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ramayan in garhwali language

अब गढ़वाली भाषा में पढ़ें रामायण

Mon, 31 Mar 2014 10:59 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 31 Mar 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
ramayan in garhwali language

मांगल, चौंफला, लोकगीत, जागर की मिठास भरी धुनें लोगों को मंत्रमुग्ध करने के साथ झूमने को मजबूर कर देती हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, जनता के बीच एनडी तिवारी ने किया ऐलान

मगर पहली बार लिखी गई गढ़वाली रामायण में लोकगीत, संगीत का भी समावेश किया गया है। गढ़वाल रामायण में लोक संगीत से जुड़ी 151 तर्जें शामिल की गई हैं।

मंदिरों, धार्मिक अनुष्ठानों में कथा वाचन, रामायण पाठ अक्सर होता रहता है, वहीं अक्तूबर-नवंबर में ग्रामीण अंचलों में रामलीला का भी आयोजन होता है। जिसमें संस्कृत और अवधी का उपयोग होता है।
विज्ञापन


पढ़ें, रिश्तेदार संग मिल एक बाप ने किया बेटी का रेप
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर अब गढ़वाली भाषा में भी रामलीला का मंचन, रामकथा वाचन, रामायण पाठ का आयोजन हो सकेगा। यह सब संभव होगा डील निवासी श्याम प्रसाद ध्यानी की गढ़वाली रामायण से जिसका रविवार को विमोचन किया गया।


मूल रूप से भोपाटी निवासी श्याम प्रसाद ने बताया कि यह गढ़वाल का पहला महाकाव्य है, जिसे उत्तराखंड भाषा संस्थान ने भी उत्कृष्ट रचना घोषित किया है। करीब 900 पेज की किताब में सात खंडों में सचित्र वर्णन के साथ रचना लिखी गई है।

पढ़ें, उत्तराखंड के यह पॉलीटेक्निक कॉलेज होंगे 'बंद'

इसमें मांगल, चौपाई, दोहा, सोरठा, चौंफला, लोकगीत, जागर, लोक गायकों के संगीत पर आधारित 151 गढ़वाली तर्जें हैं। यह रंगमंचीय रामलीला, राम कथा वाचन, रामायण पाठ, व्यास पीठ, शिक्षा आदि के लिए लाभदायक होगी।

जूनियर हाईस्कूल नांगल में अध्यापक पद से रिटायर ध्यानी ने बताया कि बीते 20 साल पहले किताब लिखनी शुरू की थी और 2012 में पूरी किताब लिखी। मगर आर्थिक कमी से प्रकाशन दो साल रुका रहा और अब प्रकाशन हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed