फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Raksha Bandhan 2020: Uttarakhand CM Trivendra singh rawat Announces 1000 Rupees to Each Anganwadi and Asha Worker

उत्तराखंड: 50 हजार आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को राखी का तोहफा, खाते में आएंगे एक-एक हजार रुपये

Sun, 02 Aug 2020 09:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 02 Aug 2020 09:14 PM IST
सार

  • सीएम ने एक-एक हजार रुपये की राशि खाते में देने के आदेश दिए
  • पूर्व में घोषित सम्मान निधि के अलावा कार्यकर्ता बहनों को मिलेगी राशि

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2020: Uttarakhand CM Trivendra singh rawat Announces 1000 Rupees to Each Anganwadi and Asha Worker
भारतीय रुपये

विस्तार

उत्तराखंड की करीब 50 हजार आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को राखी पर्व पर एक-एक हजार रुपये की सम्मान निधि का तोहफा मिलेगा। रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में इस सम्मान निधि की घोषणा की। इससे पूर्व भी उनके आदेश पर आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को एक-एक हजार रुपये की सम्मान निधि दी जा चुकी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर कोरोना के कारण हम इकट्ठा नहीं हो पा रहे हैं। सामूहिक रूप से त्योहार नहीं मना पा रहे हैं। ऐसे में भी हमारी हजारों आंगनबाड़ी बहनें, आशा बहनें फ्रंट लाइन में रह कर काम कर रही हैं।
विज्ञापन


वे कोरोना से बचने के लिए और बचाने के लिए अपने आप को जोखिम में डालकर अपने दायित्व निभा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किशोरियों के लिए भी सेनेटरी नेपकिन योजना लेकर आ रही है। रक्षा बंधन पर महिलाओं को रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम बोले- सैकड़ों बहनों ने राखी भेजी, धन्यवाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें सैकड़ों बहनों ने राखियां भेजी हैं। कहा, उनका आशीर्वाद राखियों के साथ मुझे प्राप्त हुआ। मैं सभी बहनों का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। विगत वर्षों तक बड़ी संख्या में बहनें रक्षा सूत्र बांधने मुख्यमंत्री आवास आती थीं। इस बार कोरोना महामारी के कारण हालात बदले हैं।

महिला सशक्तीकरण के लिए उठाए कदम
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार ने कई कदम उठाए। आज सैकड़ों बहने बदरीनाथ, केदारनाथ, जागेश्वर धाम, गर्जिया मंदिर, चंडी देवी मंदिर समेत कई अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में प्रसाद बनाकर अपनी आजीविका चला रही हैं। सरकार ने उन्हें स्थानीय उत्पाद पर आधारित प्रसाद तैयार करने का अवसर दिया। सरकार महिला समूह को पांच लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed