फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajya Sabha MP Amar Singh praises jyotish vidhya in seminar haridwar 

सटीक भविष्यवाणियों से ज्योतिषों ने इस विधा की सार्थकता को सिद्ध किया : अमर सिंह 

Fri, 21 Sep 2018 08:01 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 21 Sep 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha MP Amar Singh praises jyotish vidhya in seminar haridwar 
अमर सिंह
राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने भी ज्योतिष को विज्ञान बताया। उन्होंने कहा कि कई बार सटीक भविष्यवाणियां कर ज्योतिषाचार्यों ने इस विधा की सार्थकता को सिद्ध किया है। उन्होंने कहा कि मैं ज्योतिषियों और ज्योतिषाचार्यों का बड़ा सम्मान करता हूं।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने अखिल भारतीय ज्योतिष शोध संगोष्ठी के आयोजन के लिए आयोजकों को साधुवाद दिया। ‘भारत का भविष्य’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में पंडित एचएस रावत, डॉ. राजेश ओझा, सुभेष शरमन, पंडित सीताराम त्रिपाठी, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. नवीन, डॉ. शक्तिधर शास्त्री, राकेश पांडे, बिजेंद्र मिश्र, राजेश प्रसाद ओझा सहित कई अन्य ज्योतिषाचार्यों ने भारत के भविष्य पर विचार रखे।
विज्ञापन


इस अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज और राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने ज्योतिषाचार्यों को सम्मानित किया। संगोष्ठी का संचालन उत्तराखंड ज्योतिष परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पंडित रमेश समेवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिषी का गणित और उसकी साधना से भविष्यवाणी पूरी तरह सटीक और सार्थक होगी

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि ज्योतिष विशुद्ध विज्ञान है और इसे पाखंड मानने वाले लोग मूर्ख हैं। ज्योतिष में जहां गणित का महत्व है वहीं भविष्य वक्ता के जीवन में कितनी आध्यात्मिक साधना है, इसका अंतर भी मायने रखता है।

उन्होंने ज्योतिषविदों से आह्वान किया कि वे साधना के साथ ज्योतिष को अपनाते हुए भविष्यवाणियां करें। इससे उनकी भविष्यवाणियां ज्यादा सार्थक होंगी। जगद्गुरु शंकराचार्य ने बृहस्पतिवार को कनखल स्थित श्री जगद्गुरु आश्रम में आयोजित अखिल भारतीय ज्योतिष शोध संगोष्ठी में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए ज्योतिषाचार्यों और अपनी समस्याओं का निराकरण कराने पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

बृहस्पतिवार को उत्तराखंड ज्योतिष परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सेमवाल के संयोजन में आयोजित अखिल भारतीय ज्योतिष शोध संगोष्ठी का शुभारंभ जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज और राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने किया। अपने संबोधन में जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि ज्योतिषी का गणित और उसकी साधना दोनों का तालमेल हो तो भविष्यवाणी पूरी तरह सटीक और सार्थक होगी।

देश का हिंदु समाज कुंभकरण की तरह है

इस दौरान उन्होंने एक पुराना संस्मरण सुनाते हुए कहा कि जब लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री थे तो उस समय पाकिस्तान से युद्ध हुआ था। ज्योतिषियों ने बहुत समय पहले ही इस युद्ध की घोषणा कर दी थी, लेकिन भविष्यवाणी को गंभीरता से लेने के बजाय कुछ तथाकथित प्रगतिशील लोगों ने उनका उपहास उड़ाया था। आखिरकार काल ने यह सत्य कर दिखाया और पाकिस्तान के साथ भारत का युद्ध हुआ। 

बाद में तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषियों की सलाह पर यज्ञ कराया और भारत की विजय हुई थी। जगद्गुरु शंकराचार्य ने ज्योतिषियों से आह्वान किया कि वे इधर-उधर की अफवाहों में न आकर अपनी साधनी को और सुदृढ़ करें। उन्होंने कहा कि ज्योतिष के पीछे हमारे पूर्वजों की तपस्या है। यदि हम इस तपस्या और अपनी साधना के बल पर भविष्यवाणी करेंगे तो यह ज्यादा सार्थक होगी। उन्होंने कहा कि राजसत्ता का धर्म है कि वह परिवर्तनशील होती है। आज किसी के पास तो कभी किसी के पास है। कुछ लोगों के भारत माता को डायन कहे जाने पर जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि देश का हिंदु समाज कुंभकरण की तरह है। जिस दिन जाग गया तो भारत माता को अपशब्द करने वालों को नहीं छोड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed