फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rajya sabha is second floor test for harish rawat

उत्तराखंडः सरकार बचाने में कामयाब रहे रावत का फिर होगा 'फ्लोर टेस्ट'

Mon, 30 May 2016 10:38 AM IST
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 30 May 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
rajya sabha is second floor test for harish rawat
हरीश रावत - फोटो : file photo

सरकार को फ्लोर पर बचा लेने में कामयाब रहे उत्तराखंड सीएम हरीश रावत के लिए राज्यसभा चुनाव अगला फ्लोर टेस्ट है, जिसमें इस बार समीकरण पूरी तरह से अलग दिख रहे हैं।

विज्ञापन


18 मार्च से 10 मई तक  जिस प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ) को सीएम साधे रखने में कामयाब रहे वह इस बार फ्लोर पर उतरने से पहले अलग राह पर बढ़ रही है। पीडीएफ के सभी छह विधायकों के एकजुट होकर राज्यसभा में अपनी दावेदारी देने के साथ यशपाल आर्य की खुलकर सामने आई नाराजगी साफ करती है कि इस बार संकट के बादल गहरे काले हैं।
विज्ञापन


भाजपा कांग्रेस के सदस्यों की क्रास वोटिंग से अधिक चिंता पीडीएफ की है। वहीं, भाजपा की सीनियर लीडरशिप सोमवार को पहुंच रही है, जिसके बाद उनकी रणनीति से भी कांग्रेस को जूझना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव से पहले हर दिन बदलते सियासी घटनाक्रम ने सीएम हरीश रावत और कांग्रेस के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। कांग्रेस से पहले ही नौ विधायक बागी होकर भाजपा का दामन थाम चुके हैं, जिनकी सदस्यता सदन से समाप्त होकर अब कोर्ट में विचाराधीन है। राज्यसभा चुनाव में उनकी गैरमौजूदगी कांग्रेस के लिए फायदेमंद है।

धनै अगर नामांकन भरते हैं तो सीएम के लिए दिक्कतें बढ़ जाएंगी

rajya sabha is second floor test for harish rawat
हरीश रावत - फोटो : pti

कांग्रेस विधायक रेखा आर्या भी एक तरह से भाजपा के साथ हैं, जिनके चुनाव में रहने के नुकसान से बचने के लिए उनकी दल बदल कानून के तहत सदस्यता समाप्त करने की याचिका विधानसभा अध्यक्ष के पास सुरक्षित है। लेकिन, पीडीएफ का राज्यसभा चुनाव को लेकर स्टैंड समीकरण बिगाड़ रहा है। कांग्रेस के पास खुद के 27 विधायक हैं जबकि भाजपा के पास 28 विधायक हैं।

भाजपा विधायक भीमलाल कांग्रेस के पक्ष में क्रास वोटिंग कर सकते हैं तो रेखा भाजपा के लिए क्रास वोट कर सकती हैं। इस स्थिति में पूरी तरह से पीडीएफ मुख्य रोल में रहेगी। कांग्रेस के साथ चार वर्ष से गठबंधन में चल रहे पीडीएफ पहली बार इस कदर मुखर हुई है। पीडीएफ से धनै अगर नामांकन भरते हैं तो सीएम के लिए दिक्कतें बढ़ जाएंगी।

प्रदीप टम्टा को प्रत्याशी घोषित कर यशपाल आर्य का नाराज होना पार्टी में असंतोष का बड़ा संकेत है। हालांकि यशपाल इससे पहले भी नाराजगी दिखाते रहे हैं, लेकिन आखिरी मौके पर उन्हें मना लिया जाता रहा है।

वहीं भाजपा वेट एंड वॉच की स्थिति में दिख रही है। पीडीएफ ने जिस तरह सीएम पर उनकी अनदेखी का आरोप जड़ते हुए रविवार को भी चुनाव में उतरने का फैसला कायम रखा उसे भाजपा भुना सकती है। ऐसे में भाजपा अंतिम मौके पर अपने पत्ते खोलेगी।

विधानसभा में दलीय स्थिति
कांग्रेस - 27
भाजपा - 28
पीडीएफ - 1 उक्रांद, दो बसपा, चार निर्दलीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed