फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajya Sabha elections: BJP candidate Dr. Kalpana Saini nomination today

Rajya Sabha Elections: भाजपा प्रत्याशी डॉ.कल्पना सैनी का नामांकन आज, प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने बुलाई बैठक

Tue, 31 May 2022 06:17 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 31 May 2022 06:17 AM IST
सार

आज मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी का दिन है। कमजोर संख्या बल की वजह से कांग्रेस मुकाबले में नहीं है। इसलिए वह चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतार रही है। वहीं भाजपा प्रत्याशी डॉ.कल्पना सैनी अपराह्न दो बजे विधान मंडल भवन पहुंचेंगी, जहां वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

विज्ञापन
Rajya Sabha elections: BJP candidate Dr. Kalpana Saini nomination today
उत्तराखंड भाजपा की राज्यसभा प्रत्याशी डॉ. कल्पना सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ.कल्पना सैनी आज मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेश कार्यालय में सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में विधायकों को प्रस्तावक बनाने पर चर्चा होगी।

विज्ञापन


बैठक के बाद अपराह्न दो बजे पार्टी प्रत्याशी डॉ.सैनी विधान मंडल भवन पहुंचेंगी, जहां वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया कि पार्टी के सभी विधायकों को 12 बजे प्रदेश पार्टी कार्यालय में बुलाया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Assembly Session : सस्पेंस हुआ खत्म, अब सात नहीं 14 जून से देहरादून विधानसभा में होगा सत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी का दिन है। कमजोर संख्या बल की वजह से कांग्रेस मुकाबले में नहीं है। इसलिए वह चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतार रही है। भाजपा के पास विधानसभा में 47 विधायक हैं। दो निर्दलीय और दो बसपा विधायक भी हैं। कांग्रेस के 19 विधायक हैं। बहुमत भाजपा के पक्ष में होने से पार्टी प्रत्याशी का चुनाव में जीतना लगभग तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed