देहरादून। बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव व वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल गांधी के अचानक हुए निधन पर राज्य आन्दोलनकारी मंच ने गहरा शोक व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा क़ि स्वर्गीय अनिल गांधी बड़े हंसमुख स्वभाव के तों थे ही साथ ही युवाओ की आवाज भी थे वह हमेशा राज्य आन्दोलनकारियों के साथ तन मन धन से सहयोग देते रहे। हम उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते है़। प्रदेश महासचिव रामलाल खंडूड़ी ने कहा क़ि वह संघर्ष करते हुए अपने वरिष्ठ अधिवक्ताओं का अनुसरण व सम्मान करते हुए मुकाम पर पहुचे। उत्तरप्रदेश काल मेँ यूथ कांग्रेस मेँ अशोक वर्मा के नेतृत्व मेँ साथ यूथ महानगर अध्यक्ष भी रहे , वह कई बार देहरादून बार एसोसिएशन संघ के सचिव रह चुके है। उनको ट्यूमर की शिकायत थी पिछले दो ढाई वर्षो से उसका इलाज करवा रहे थे एवं पिछले कुछ दिनो से ज्यादा हालत बिगड़ने पर इंद्रेश हस्पताल मेँ चल रहा था इलाज। श्रद्धांजलि देने वालों में सुशीला बलूनी , जगमोहन सिंह नेगी , ओमी उनियाल , रामलाल खंडूड़ी , प्रदीप कुकरेती , रविन्द्र जुगरान , केशव उनियाल , दीपक बर्थ्वाल , कमल गुसाईं , जगमोहन रावत , वीरेन्द्र गुसाईं , चन्द्र किरण राणा , मोहन खत्री , प्रभात डड्रियाल , गणेश डंगवाल , नवनीत गुसाईं , कुलदीप कुमार , राकेश नौटियाल विनोद असवाल , जीतपाल बर्त्वाल , वेदानन्द कोठारी , सत्येन्द्र भंडारी , जयदीप सकलानी , राजेश पान्थरी , सुरेश कुमार आदि रहे।