{"_id":"5a47ac0e4f1c1b5c0c8b5e03","slug":"rajnath-singh-will-celebrate-thirty-first-with-the-soldiers-in-uttarkashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्टी फर्स्ट को उत्तराखंड पहुंचेंगे राजनाथ सिंह, जवानों के साथ करेंगे सेलिब्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थर्टी फर्स्ट को उत्तराखंड पहुंचेंगे राजनाथ सिंह, जवानों के साथ करेंगे सेलिब्रेशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उत्तरकाशी
Updated Sat, 30 Dec 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह थर्टी फर्स्ट को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। वह यहां जवानों के साथ सेलिब्रेशन करेंगे।
विज्ञापन
रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंच रहे हैं। वह उत्तरकाशी में जवानों के साथ थर्टी फर्स्ट मनाएंगे। भारत-चीन सीमा पर स्थित सेना और आईटीबीपी की चौकियों में पहुंचकर जवानों के साथ नए साल का स्वागत कर गृह मंत्री जवानों की हौसलाअफजाई करेंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गृह मंत्री राजनाथ सिंह रविवार शाम करीब चार बजे हेलीकॉप्टर से मातली स्थित सेना के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां आईटीबीपी 12वीं वाहिनी के मुख्यालय में वह हिमवीरों के साथ रात्रि भोजन करेंगे।
विज्ञापन
यहीं रात्रि विश्राम के बाद नए साल (पहली जनवरी को) पर वह हेलीकॉप्टर से भारत-चीन की चौकियों में जाकर सेना एवं आईटीबीपी के जवानों के साथ नए साल का स्वागत और जवानों की हौसलाअफजाई करेंगे। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि गृह मंत्रालय से राजनाथ सिंह का कार्यक्रम मिल चुका है। उनके स्वागत की व्यवस्थाएं आईटीबीपी 12वीं वाहिनी ही देख रही है।