फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rajnath singh start dehradun to pithoragarh flight from jolly grant

उत्तराखंड में 'उड़ान' के तहत देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए फ्लाइट शुरू, किराया मात्र 1580 रुपए

Mon, 08 Oct 2018 02:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 08 Oct 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh start dehradun to pithoragarh flight from jolly grant
देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए विमान से भरी उड़ान - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में सोमवार को पहली आंतरिक हवाई सेवा की शुरुआत हो गई है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए नौ सीटर विमान ने उड़ान भरी।

विज्ञापन


जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा को झंडी दिखाकर रवाना किया। पहली बार व्यवसायिक तौर पर शुरू की गई इस हवाई सेवा में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, अजय भट्ट और पुष्कर सिंह धामी जौली ग्रांट से पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


इससे पूर्व गृहमंत्री राजनाथ सिंह सीमा सुरक्षा बल के विशेष विमान से जौलीग्रांट पहुंचे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद भगत सिंह कोश्यारी, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, सतपाल महाराज, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने गृह मंत्री का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जौली ग्रांट एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड में रिच कम्युनिकेशन सर्विसेज (आरसीएस) के तहत यह पहली उड़ान है। 24 अक्टूबर से नियमित उड़ाने शुरू की जाएंगी। शुरुआत में एक ही उड़ान रहेगी, रिस्पांस मिलने पर दो उड़ाने शुरू की जाएंगी। इस उड़ान में प्रति व्यक्ति किराया 1580 रुपये रखा गया है। हवाई सेवा के उद्घाटन के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए देहरादून रवाना हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed