Uttarakhand Samvad: राजनाथ सिंह बोले- आज भारत की ओर कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता, 25 देशों को बेच रहे हथियार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी किसी पीएम की आलोचना नहीं की है चाहे वो राजीव गांधी हों या कोई और भी प्रधानमंत्री।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की तरफ कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता। भारत आज हर हरकत का जवाब देने में सक्षम है। भृष्टाचार मुक्त सरकार का सपना पूरा हुआ है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक हुआ है और जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई गई है। रक्षा मंत्री ने कहा कि जिस राम मंदिर का सपना देखते थे वो आज पूरा हो रहा है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी को देश ने देखा। सीमित संसाधन के बावजूद देश को भयानक बीमारी से उभारा गया। सीमित संसाधनों के बाद भी भारत ने वैक्सीन बनाई है। दुनिया को वैक्सीन दी है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ही इकलौता ऐसा देश है जहां कोरोना की दोनों डोज दी गई हैं।
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि उन्होंने कभी किसी पीएम की आलोचना नहीं की है चाहे वो राजीव गांधी हों या कोई और भी प्रधानमंत्री। लोगों ने सफेद कबूतर छोड़ने से लेकर सर्जिकल स्ट्राइक देखी है। आज दुश्मन को उसके घर में घुसकर मार सकते हैं। मैं प्रधानमंत्री को संस्थान मानता हूं।
रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि 2047 में हम कहां होंगे ये दुनिया देखेगी। हम हेल्दी डेमोक्रेसी लाना चाहते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि ये स्वर्णिम भारत है और यहां धर्म और जात के आधार पर काम नहीं होता। हम भारत का केवल आर्थिक विकास नहीं करना चाहते बल्कि सामाजिक विकास भी करना चाहते हैं। भारत कमजोरों की धरती नहीं वीरों की धरती है। भारत अब तेजी से आर्थिक रूप से आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में मुफ्त इलाज मिल रहा है। मेडिकल के क्षेत्र में भारत आगे बढ़ रहा है। बेटियों के लिए सेना के द्वार खोल दिए गए है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें ऐसा भारत बनाना हैं जिसकी तरफ कोई आंख उठाकर भी ना देख सके। भारत को राजनीतिक रूप से भी ऐसा भारत बनाना है जहां नेता जनता की सेवा में ही अपना सुख समझें। राजनीतिक भविष्य ऐसा चुनना है जहां हमारे नेता सेवाधर्म के लिए राजनीती को चुनें ना की सत्ता सुख के लिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.