फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajnath Singh address in Uttarakhand Samvad Dehradun

Uttarakhand Samvad: राजनाथ सिंह बोले- आज भारत की ओर कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता, 25 देशों को बेच रहे हथियार

Mon, 19 Jun 2023 06:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 19 Jun 2023 06:28 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी किसी पीएम की आलोचना नहीं की है चाहे वो राजीव गांधी हों या कोई और भी प्रधानमंत्री। 

विज्ञापन
Rajnath Singh address in Uttarakhand Samvad Dehradun
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की तरफ कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता। भारत आज हर हरकत का जवाब देने में सक्षम है। भृष्टाचार मुक्त सरकार का सपना पूरा हुआ है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक हुआ है और जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई गई है। रक्षा मंत्री ने कहा कि जिस राम मंदिर का सपना देखते थे वो आज पूरा हो रहा है। 

विज्ञापन

 

राजनाथ सिंह ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी को देश ने देखा। सीमित संसाधन के बावजूद देश को भयानक बीमारी से उभारा गया। सीमित संसाधनों के बाद भी भारत ने वैक्सीन बनाई है। दुनिया को वैक्सीन दी है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ही इकलौता ऐसा देश है जहां कोरोना की दोनों डोज दी गई हैं।     

विज्ञापन

 


देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि उन्होंने कभी किसी पीएम की आलोचना नहीं की है चाहे वो राजीव गांधी हों या कोई और भी प्रधानमंत्री। लोगों ने  सफेद कबूतर छोड़ने से लेकर सर्जिकल स्ट्राइक देखी है। आज दुश्मन को उसके घर में घुसकर मार सकते हैं। मैं प्रधानमंत्री को संस्थान मानता हूं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि 2047 में हम कहां होंगे ये दुनिया देखेगी। हम हेल्दी डेमोक्रेसी लाना चाहते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि  ये स्वर्णिम भारत है और यहां धर्म और जात के आधार पर काम नहीं होता। हम भारत का केवल आर्थिक विकास नहीं करना चाहते बल्कि सामाजिक विकास भी करना चाहते हैं। भारत कमजोरों की धरती नहीं वीरों की धरती है।  भारत अब तेजी से  आर्थिक रूप से  आगे बढ़ रहा  है। आने वाले समय में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे।


 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में मुफ्त इलाज मिल रहा है।  मेडिकल के क्षेत्र में भारत आगे बढ़ रहा है। बेटियों के लिए सेना के द्वार खोल दिए गए है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें ऐसा भारत बनाना हैं जिसकी तरफ कोई आंख उठाकर भी ना देख सके। भारत को राजनीतिक रूप से भी ऐसा भारत बनाना है जहां नेता जनता की सेवा में ही अपना सुख समझें। राजनीतिक भविष्य ऐसा चुनना है जहां हमारे नेता सेवाधर्म के लिए राजनीती को चुनें ना की सत्ता सुख के लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed