फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rajaji tiger reserve: park will open from 15th November, preparations are being made

राजाजी टाइगर रिजर्व: ...तो आगामी 15 नवंबर से ही खुलेगा पार्क, की जा रही तैयारियां

Fri, 29 Oct 2021 12:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 29 Oct 2021 12:25 PM IST
सार

राजाजी टाइगर रिजर्व को एक अक्टूबर को पर्यटकों के लिए खोला गया था। लेकिन एनटीसीए ने प्रावधानों का हवाला देते हुए टाइगर रिजर्व को 15 नवंबर से खोले जाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
rajaji tiger reserve: park will open from 15th November, preparations are being made
राजाजी टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राजाजी टाइगर रिजर्व पूर्व की भांति 15 नवंबर से ही पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। ऐसा मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक की ओर से नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) को भेजे गए अनुरोध पत्र पर अभी तक कोई जवाब नहीं आने की वजह से जाहिर हो रहा है। ऐसे में 15 नवंबर से राजाजी टाइगर रिजर्व खोले जाने की तैयारियां की जा रही हैं। 

विज्ञापन


एक अक्टूबर को पर्यटकों के लिए खोला गया था राजाजी
राजाजी टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह ने बताया कि राजाजी टाइगर रिजर्व को एक अक्टूबर को पर्यटकों के लिए खोला गया था। टाइगर रिजर्व के टाइगर क्रिटिकल हैबिटेट जोन में भी दो नये सफारी तैयार की गई थी। मामला उस समय पेचीदा हो गया जब एनटीसीए ने प्रावधानों का हवाला देते हुए टाइगर रिजर्व 15 नवंबर से खोले जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


तत्काल खोलने के लिए एनटीसीए को पत्र लिखकर अनुरोध किया
एनटीसीए के आदेश पर अमल करते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया। इसके बाद मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने पर्यटकों की भीड़ और कोरोना संकट के चलते आर्थिक संकटों का सामना कर रहे सफारी संचालकों की स्थिति को देखते हुए टाइगर रिजर्व को तत्काल खोलने के लिए एनटीसीए को पत्र लिखकर अनुरोध किया। फिलहाल अभी तक इस संबंध में कोई आदेश नहीं मिला है। ऐसे में 15 नवंबर से टाइगर रिजर्व खोलने की तैयारियां की जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयारी: जिम काॅर्बेट से राजाजी टाइगर रिजर्व एक और बाघ लाने की कवायद तेज


अभी तीन बाघों को लाना बाकी
वहीं जिम काॅर्बेट टाइगर रिजर्व से राजाजी टाइगर रिजर्व एक और बाघ को जल्द ही लाया जाएगा। पहले चरण में एक बाघ और एक बाघिन को लाया जा चुका है। अभी तीन बाघों को लाना बाकी है।

नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी के निर्देश पर पांच बाघ-बाघिन को लाया जाना है। देश में कोरोना संकट और फिर मानसून के दौरान अधिक बारिश होने की वजह से बाघों को चिह्नित करने व उन्हें राजाजी टाइगर रिजर्व लाए जाने की योजना पर रोक लग गई थी। कोरोना को लेकर स्थितियां सामान्य होने के साथ ही मानसून सीजन समाप्त होने के बाद एक बार फिर बाघों को लाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed