फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajaji Tiger Reserve: Chilla and Ranipur range will open from 1st October jungle safari

राजाजी टाइगर रिजर्व: डेढ़ महीने पहले शुरू होगी जंगल सफारी, एक अक्टूबर से खुलेंगी चीला और रानीपुर रेंज

Tue, 07 Sep 2021 02:30 AM IST
अलका त्यागी बसंत कुमार, अमर उजाला, हरिद्वार
बसंत कुमार, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 Sep 2021 02:30 AM IST
सार

Rajaji Tiger Reserve News: राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला और हरिद्वार रेंज की रानीपुर बीट के गेट 15 जून को बंद हो जाते हैं। पांच माह बाद 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए जंगल सफारी खोली जाती है। प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने के लिए सैलानियों को पांच माह का इंतजार करना पड़ता है।

विज्ञापन
Rajaji Tiger Reserve: Chilla and Ranipur range will open from 1st October jungle safari
जंगल सफारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

अब राजाजी टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध चीला रेंज के साथ ही रानीपुर गेट से भी सैलानी डेढ़ माह पहले से जंगल सफारी कर सकेंगे। एक अक्तूबर से पर्यटकों के लिए रेंज खुल जाएंगी। टाइगर रिजर्व प्रशासन ने ट्रैक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इससे जिप्सी संचालकों को भी रोजगार मिलेगा। 

विज्ञापन


जिप्सी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा और सचिव शशि राणाकोटी की ओर से लंबे समय से ट्रैक खुलने का समय बढ़ाने की मांग की जा रही थी। उनका कहना था कि केवल सात महीने ट्रैक खुलने से उन्हें रोजगार मिलता है। फिर पांच महीने खाली बैठना पड़ता है। ऐसे में उन्हें गाड़ियों और उनके पास काम करने वाले ड्राइवरों का वेतन निकलना मुश्किल होता है। 
विज्ञापन


राजाजी टाइगर रिजर्व: कासरो रेंज में अब पूरे साल जंगल सफारी कर सकेंगे पर्यटक
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए जहां रिजर्व प्रशासन ने अंधेर बीट में साल भर के लिए पिछले सप्ताह ट्रैक चालू कर दिया है। वहीं, अब एक अक्तूबर से चीला रेंज के मुख्य गेट और हरिद्वार रेंज के रानीपुर गेट को भी खोलने को हरी झंडी दे दी गई है। राजाजी के प्राकृतिक सौंदर्य से रूबरू कराने के लिए जंगल सफारी के ट्रैक को तैयार करने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया गया है।


15 नवंबर की बजाय एक अक्तूबर से चीला रेंज के मुख्य गेट को खोलने के लिए ट्रैक तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अगर आगे अब और बारिश नहीं हुई तो ट्रैक को निर्धारित समय से पहले तैयार कर दिया जाएगा। इससे सैलानी डेढ़ माह पहले ही इस बार जंगल सफारी कर प्राकृतिक सौंदर्य और वन्य जीवों का दीदार कर सकेंगे।  
- अनिल पैन्यूली, रेंजर चीला रेंज, राजाजी टाइगर रिजर्व 

चीला गेट से बड़ी संख्या में देशी-विदेेशी पर्यटक जंगल सफारी करते हैं, लेकिन कम समय गेट खुलने से सैलानियों को जंगल यात्रा करने का अवसर नहीं मिल पाता है। वहीं, जिप्सी संचालकों को भी सालभर रोजगार नहीं मिल पाता है। अब एक अक्तूबर से चीला गेट खुलने से जहां पर्यटकों को फायदा होगा, वहीं जिप्सी संचालकों को भी लाभ होगा। सरकार का यह कदम सराहनीय है।
- शशि राणाकोटी, सचिव, जिप्सी वेलफेयर सोसायटी, चीला रेंज 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed