फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajaji Tiger Reserve: Now tourists Can jungle safari throughout the year in Kansrao range

राजाजी टाइगर रिजर्व: कासरो रेंज में अब पूरे साल जंगल सफारी कर सकेंगे पर्यटक

Sun, 05 Sep 2021 11:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 Sep 2021 11:17 PM IST
सार

मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग का कहना है कि इससे जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं कोरोना संकट के चलते आर्थिक संकटों का सामना कर रहे सफारी संचालकों को भी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Rajaji Tiger Reserve: Now tourists Can jungle safari throughout the year in Kansrao range
जंगल सफारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की तर्ज पर राजाजी टाइगर रिजर्व के कुछ क्षेत्रों में पर्यटक अब साल भर तक सफारी कर सकेंगे। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।  आदेश के मुताबिक राजाजी टाइगर रिजर्व में पर्यटक अब सत्यनारायण मंदिर से लेकर कासरो तक (लगभग 19 किलोमीटर) सफारी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा एक अक्टूबर से लेकर 30 जून तक मोतीचूर से राजारानी तक वाया माइक्रो टावर मार्ग को भी पर्यटकोें के लिए खोले जाने का आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन


राजाजी टाइगर रिजर्व: अब ‘अंधेरे’ में भी करें हाथी और बाघ का दीदार, साल भर होगी जंगल सफारी
विज्ञापन


बता दें कि राजाजी टाइगर रिजर्व के सफारी संचालकों के साथ ही जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल समेत कई जनप्रतिनिधियों की ओर से मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया था कि जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की तर्ज पर राजाजी टाइगर रिजर्व में भी सत्यनारायण मंदिर से लेकर कासरो तक सफारी के लिए पूरे साल भर के लिए सफारी की अनुमति दी जाए। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग का कहना है कि इससे जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं कोरोना संकट के चलते आर्थिक संकटों का सामना कर रहे सफारी संचालकों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ियों के साथ पहुंचे सफारी संचालक लेकिन नहीं पहुंचा आदेश
आदेश जारी होने के बाद कई सफारी संचालक अपनी गाड़ियों के साथ सत्यनारायण मंदिर पहुंच गए और टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जाने की बात कही।  वहीं ड्यूटी पर मौजूद विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों ने यह तर्क देकर मना कर दिया कि उनके पास कोई आदेश नहीं मिला है और जैसे ही आदेश की प्रति मिलेगी उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

आबादी में आ रहे हाथियों ने बढ़ाई परेशानी

राजाजी टाइगर रिजर्व, देहरादून व मसूरी वन प्रभाग के जंगलों से निकलकर आबादी की ओर दाखिल हो रहे हाथियों ने ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की भी मुसीबतें बढ़ा दी हैं। जंगलों से निकलकर आबादी की ओर रुख कर रहे हाथी जहां खेतों में खड़ी फसलों खासकर धान की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वही ग्रामीणों पर हाथियों के हमले का भी डर बना हुआ है। हालांकि, अभी तक हाथियों ने किसी ग्रामीण पर हमला नहीं बोला है। हाथियों के आबादी की ओर रुख करने से जहां ग्रामीण खौफजदा हैं, वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि हाथियों को जंगलों में ही रखने को लेकर तमाम एहतियाती कदम उठाए गए हैं। 

राजाजी टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह ने बताया कि टाइगर रिजर्व के हाथी टाइगर रिजर्व से निकलकर आबादी की ओर न जाने पाए इसके लिए जितने भी एलीफेंट कोरिडोर हैं वहां हाथियों की निगरानी की जा रही है। वहीं जिन इलाकों में हाथी आते आते जाते रहते हैं उन इलाकों में भी गश्त को तेज कर दिया गया है।

हाथी आबादी क्षेत्रों में न जाने पाए इसके लिए बेहद संवेदनशील इलाकों में सोलर फेंसिंग भी लगाई गई है। साथ ही बुलडोजर की मदद से बड़ी बड़ी खाई दी खोदी जा रही है ताकि हाथियों को आबादी की ओर जाने से रोका जा सके। टाइगर रिजर्व पार्क के निदेशक डीके सिंह ने बताया कि हाथियों के आबादी क्षेत्र में दाखिल होने की तत्काल जानकारी मिल सके इसके लिए ग्रामीणों की भी मदद ली जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed