फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajaji Tiger Conservation Foundation Proposal ready Dehradun uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: राजाजी टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन का प्रस्ताव तैयार, मंत्रिमंडल की आगामी बैठक मिल सकती है मंजूरी

Sun, 22 Oct 2023 01:11 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 22 Oct 2023 01:11 PM IST
सार

राजाजी टाइगर कंजरवेशन के गठन का मुख्य उद्देश्य रिजर्व क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों में पारिस्थितिकीय, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को गति देने और उन्हें सुगम बनाने का है। फाउंडेशन के तहत क्षेत्र के आसपास रह रहे लोगों को आजीविका की ऐसी वैकल्पिक योजनाओं से जोड़ा जाएगा, जो वनों पर निर्भर हैं।

विज्ञापन
Rajaji Tiger Conservation Foundation Proposal ready Dehradun uttarakhand news in hindi
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन विभाग ने कार्बेट टाइगर फाउंडेशन की तर्ज पर राजाजी टाइगर कंजरवेशन फाउंडेशन के गठन का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। माना जा रहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल की आगामी बैठक में यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए लाया जा सकता है।

विज्ञापन

वाइल्ड लाइफ बोर्ड की बैठक में फाउंडेशन के गठन का फैसला लिया गया था। प्रस्तावों को न्याय और कार्मिक विभाग से हरी झंडी मिल गई है। राजाजी टाइगर कंजरवेशन के गठन का मुख्य उद्देश्य रिजर्व क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों में पारिस्थितिकीय, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को गति देने और उन्हें सुगम बनाने का है।

विज्ञापन

फाउंडेशन के तहत क्षेत्र के आसपास रह रहे लोगों को आजीविका की ऐसी वैकल्पिक योजनाओं से जोड़ा जाएगा, जो वनों पर निर्भर हैं। अलग-अलग योजनाओं के जरिये उनकी वनों से निर्भरता को कम करने के प्रयास होंगे। उनकी आर्थिकी में सुधार के लिए ईको टूरिज्म की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। ऐसे उपाय होंगे, ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष का समाधान हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा वन्यजीवों के शिकार और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगे। पर्यावरण शिक्षा में सहयोग के लिए नियमित बजट का प्रावधान भी किया जाएगा। टाइगर रिजर्व में तैनात कर्मचारियों के कल्याण उनके वन्य आवास सुरक्षा, वन्यजीव सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाएंगे।

फाउंडेशन के तहत बनेगा ट्रस्ट

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, फाउंडेशन के तहत एक ट्रस्ट बनाने का भी प्रस्ताव है। इसका बाकायदा नियमानुसार पंजीकरण कराया जाएगा। इसकी एक शासी निकाय होगी। राज्य सरकार फाउंडेशन की कार्यप्रणाली की सुरक्षा कर सकेगी।

पर्यटन से प्राप्त आय राजकोष में जमा होगी

सूत्रों के मुताबिक, फाउंडेशन के गठन के बाद रिजर्व एरिया में पर्यटन गतिविधियों से जो आय प्राप्त होगी, उसे राज्य सरकार के राजकोष जमा कराना होगा। बाद सरकार फाउंडेशन को अनुदान के रूप में लौटाएगी।

ये भी पढ़ें...Dehradun: धार्मिक स्थल का हिस्सा तोड़ने पर हंगामा, नेशनल हाईवे की साढ़े सात मीटर जमीन पर था कब्जा

कार्बेट टाइगर फाउंडेशन की तर्ज पर राजाजी टाइगर कंजरवेशन फाउंडेशन के गठन का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। प्रस्ताव लंबे समय से लंबित था, अब इसको तैयार कर आगामी कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। -सुबोध उनियाल, वन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed