{"_id":"64adbb42c81aef770408c375","slug":"rain-stopped-the-wheels-of-buses-30-percent-drop-in-income-dehradun-news-c-5-drn1005-197414-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बारिश ने थामे बसों के पहिये, आय में 30 फीसदी गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बारिश ने थामे बसों के पहिये, आय में 30 फीसदी गिरावट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बरसात का असर परिवहन निगम की बसों पर भी पड़ा है। पहाड़ों पर लैंडस्लाइड होने और मैदानी इलाकों में जलभराव के कारण बसें गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रही हैं। उधर, भारी बरसात के कारण यात्री भी सफर करने से बच रहे हैं, इसका असर रोडवेज की कमाई पर पड़ा है। रोडवेज की कमाई 30 फीसदी तक गिर गई है।
गौरतलब है कि परिवहन निगम गढ़वाल मंडल के अंतर्गत कोटद्वार, रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश, ग्रामीण, पर्वतीय, श्रीनगर और देहरादून डिपो की बसें संचालित होती हैं। इनमें 278 बसें सरकारी हैं, जबकि 338 अनुबंधित बसें हैं। देहरादून डिपो में 60 अनुबंधित बसें हैं। परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि पहाड़ों पर अधिक बारिश होने के कारण भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं। वहीं मैदानी क्षेत्रों में रूट बाधित हुए हैं। कांवड़ यात्रा के कारण भी रूट प्रभावित हैं। दिल्ली समेत अन्य शहरों को जाने वाले रूटों पर बसों का संचालन निर्बाध तरीके से नहीं हो पा रहा है। दिल्ली जाने वाली बसों को करनाल होकर गुजारा जा रहा था। कांवड़ यात्रा के कारण वह रूट भी प्रभावित हो गया है। अब स्थानीय मार्गों से होकर बसों को दिल्ली तक पहुंचाया जा रहा है। इससे बसों को गंतव्य तक पहुंचाने में अधिक खर्च करना पड़ रहा है।