फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rain in uttarakhand

आपदा की बरसी पर फिर हुई जोरदार बारिश

Mon, 16 Jun 2014 02:00 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 16 Jun 2014 02:00 PM IST
विज्ञापन
rain in uttarakhand

सोमवार की सुबह राजधानी देहरादून सहित आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई। सुबह से ही आसमान में बादल लगे हुए थे।

विज्ञापन


इस बारिश से जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं गढ़वाल और केदारघाटी के लोग इस बारिश से सहमे हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दून सहित प्रदेश में कई जगहों पर बारिश हो सकती है।

इस एक वाक्य से पिछले साल का यही दिन खौफनाक तरीके से ताजा हो जाता है। शहर का कोई भी व्यक्ति पिछले साल 15 जून से शुरू होने वाली बरसात को नहीं भूल सकता।

जहां देहरादून में सोमवार की सुबह झमाझम बारिश हुई, वहीं बदरीनाथ में धूप खिली रही। सोमवार को दर्शन के लिए बदरीनाथ धाम में करीब 2200 यात्री मौजूद रहे।

फिलहाल, यहां बारिश के कोई आसार नहीं हैं। पिछले साल आज ही के दिन धाम में 253 यात्री मौजूद थे। जोरदार बारिश से  बदरीनाथ हाइवे लामबगड़ में टूट गया था।
विज्ञापन

16 जून को हुई ‌थी मानसून आने की घोषणा

rain in uttarakhand

तब मौसम विभाग ने इसी दिन मानसून आने की घोषणा की थी। चेतावनी भी दी थी कि 48 से 72 घंटे तक प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है और भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं।

15 जून 2013 को दून सहित पूरे प्रदेश में जमकर बारिश हुई थी। दून में इतना पानी बरसा था कि कई कालोनियां और रास्ते जलमग्न हो गए थे।

कई लोगों का पूरा दिन घर में घुसे पानी को बाल्टी से बाहर निकालते गुजरा था। हालांकि, इस दिन शहर में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था लेकिन इसके बाद जो कुछ भी हुआ उस मंजर को याद करके किसी भी व्यक्ति की रूह कांप जाती है।

रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी हो सकती है बारिश

rain in uttarakhand

मौसम विभाग ने सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 11 मिलीमीटर बारिश की घोषणा की थी। इससे पूर्व 12 साल पहले वर्ष 2000 में मानसून 10 जून को प्रदेश में पहुंचा था।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में बारिश हो सकती है। राजधानी में दिन में आंशिक बादल छाने के बाद रात को बारिश हो सकती है।

रविवार को अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में सोमवार को 0.6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed