फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rain before monsoon in uttarakhand

मानसून से पहले उत्तराखंड में मौसम ने दिखाए अपने तेवर, कल रात से लगातार हो रही बारिश

Sat, 09 Jun 2018 06:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 09 Jun 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
rain before monsoon in uttarakhand
rain in uttarakhand - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में शुक्रवार की देर रात से शुरू हुई बारिश को दौर जारी है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 36 घंटों के दौरान तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में रातभर बारिश हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बादल छाए रहे। वहीं राजधानी देहरादून में भी शनिवार तड़के चार बजे से रुक-रुक कर बारिश को दौर जारी है। मौसम विभाग ने पहले ही तीन दिन के लिए तेज बारिश की संभावना जताई थी।
विज्ञापन


वहीं गढ़वाल के रुद्रप्रयाग जिले में कल रात से लगातार बारिश जारी है। जिस कारण रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राजमार्ग बंद हो गया। वहीं टिहरी, श्रीनगर गढ़वाल, चमोली, घनसाली, बदरीनाथ, नैनीताल में भी बारिश का दौर जारी है। बदरीनाथ और हेमकुंड यात्रा सुचारु है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले 36 घंटे कुमाऊं में भारी बारिश की चेतावनी

rain before monsoon in uttarakhand
rain
कुमाऊं के ज्यादातर इलाकों में अगले 36 घंटों के दौरान तेज बारिश हो सकती है। बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने कुमाऊं क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है। वहीं, गढ़वाल के अधिकांश क्षेत्रों में भी हल्की बारिश का अनुमान है।

शुक्रवार को राजधानी दून समेत आस-पास के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे। इसके चलते दिन में धूप खासी कम रही। हालांकि उमस बहुत ज्यादा होने के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शाम के समय हल्की हवा चलने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई गई है। 

विभागीय बुलेटिन के अनुसार कुमाऊं के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी वर्षा होने का अनुमान है। अगले 36 घंटों के दौरान इन इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। वहीं, अन्य क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बौछारें पड़ने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed