{"_id":"98605b782e7473f4a7b4ec687fc17177","slug":"rain-and-snowfall-probability-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवट लेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी को रहिए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवट लेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी को रहिए तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
प्रदेशभर में मंगलवार को मौसम फिर करवट बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेशभर में बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो दिन ऐसा ही मौसम रह सकता है।
विज्ञापन
प्रदेशभर में सोमवार को मौसम शुष्क रहा। मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर कोहरा आया लेकिन जल्द ही चटख धूप खिल गई। राजधानी में भी दिन में चटख धूप खिलने से दिन में अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री तक पहुंचा।
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मंगलवार से मौसम का रंग बदलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ पड़ सकती है।
विज्ञापन
राजधानी में सुबह से आंशिक बादल रहेंगे और दोपहर बाद या देर रात बारिश की भी संभावना है। बारिश की वजह से दिन का तापमान नीचे जा सकता है।