फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rain and flood destroyed many home in dehradun

उत्तराखंड: बारिश से पानी-पानी हुई राजधानी, कहीं जमीदोंज हुए मकान तो कहीं बहने लगी कार

Thu, 12 Jul 2018 07:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Jul 2018 07:14 AM IST
विज्ञापन
rain and flood destroyed many home in dehradun
flood - फोटो : amar ujala

राजधानी देहरादून में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश ने जमकर तबाही मचाई। शहर में दर्जनों स्थान पर दीवारें गिर गईं। भारी बारिश के चलते कैरवान गांव में संपर्क मार्ग टूटने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। रिस्पना में पानी बढ़ने के कारण नदी के किनारे रहने वालों ने दहशत में जागकर पूरी रात गुजारी। जलभराव से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।

विज्ञापन


देर रात शुरू हुई बरसात सुबह करीब नौ बजे थम तो गई, लेकिन तब तक पूरे शहर की सूरत बिगड़ चुकी थी। बरसात ने नगर निगम प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। बारिश से एस्ले हॉल, सर्वे चौक, जीएमएस रोड, शिमला बाईपास, रेलवे स्टेशन, महाराजा अग्रसेन चौक, पंचपुरी कॉलोनी, बलवीर रोड बस्ती, ऋषि विहार, वाणी विहार, अहोईवाला समेत तमाम मुख्य सड़कों पर पानी भर गया। इसी तरह कांवली रोड, शास्त्री नगर आदि जगहों पर जलभराव की स्थिति रही। किशन नगर, संजय कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, नई बस्ती, चंदर रोड, नेमी रोड, डीएल रोड समेत अधिकतर जगहों पर लोगों के घरों में करीब तीन से छह फीट पानी भरने से काफी सामान खराब हो गया।  
विज्ञापन


इसके अलावा शहर की अधिकतर सड़कों पर जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, इंदिरा नगर वसंत विहार शास्त्री नगर खाले में भारी बारिश से कई घरों में पानी घुस गया। एशियन स्कूल की दीवार गिरने के चलते बरसात का पानी कॉलोनी में भर गया। दूसरी ओर हिल व्यू कॉलोनी के अधिकतर मकानों भी जलभराव हो गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसफ) के अग्निशमन दल के 12 जवानों ने अग्निशमन निरीक्षक एए खान के निर्देशन में पानी निकाला। वहीं, चकराता रोड स्थित दून स्कूल की भी दीवार बारिश के चलते ढह गई। वहीं तपोवन के लाडपुर में एक कार नाले में बह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक से जताई नाराजगी 

rain and flood destroyed many home in dehradun
rain

कैंट विधायक हरबंश कपूर पीड़ितों से मिलने शास्त्री नगर खाले पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनसे मिलकर नाराजगी जताई। मोहन सिंह रावत ने कहा कि अगर समय पर नालों की सफाई होती तो जलभराव की स्थिति नहीं पैदा होती। 

पेड़ गिरने से प्रभावित रहा यातायात
बारिश के चलते मसूरी थानाक्षेत्र के कोल्हूखेत और ओल्ड मसूरी रोड पर मलबा आने से घंटों यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया। उधर, बुद्धा चौक से मनोज क्लीनिक के बीच पेड़ गिरने के कारण यहां भी यातायात बाधित रहा। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर पेड़ हटवाया, जिसके बाद वाहनों का आवागमन सुचारु हुआ। 

मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हुए वाहन 
गोविंदगढ़ स्थित टीचर्स कॉलोनी, राजीव कॉलोनी आदि में नाले का पानी दीवार को क्षतिग्रस्त करते हुए लोगों के घरों में घुस गया। मलबे की चपेट में आकर कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाया। वहीं, स्नेहा एकेडमी की दीवार गिरने से परिसर में जलभराव हुआ। शास्त्रीनगर खाला में नाले का पुश्ता गिरने से घरों में पानी भर गया। 

कंट्रोल रूम से डीएम और एसएसपी ने दिए निर्देश 
जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन और एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने जिला आपदा कंट्रोल रूम से जिले के विभिन्न स्थानों पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति पर नजर रखते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने थाना प्रभारियों को क्षेत्र में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस रेस्क्यू टीमों को आपदा उपकरणों के साथ तैयार रखने के निर्देश दिए।

दावों की खुली पोल, नाले चोक, सड़कें जलमग्न 

rain and flood destroyed many home in dehradun
rain

शहर के नालों की सफाई के नगर निगम के दावों की बुधवार को पोल खुल गई। अधिकतर नाले बारिश के दौरान चोक रहे और सड़कें जलमग्न हो गईं। बीते कई वर्षों की तरह इस बार भी बरसात शुरू होने से पहले नालों की सफाई नहीं होने से बरसात में आगे और परेशानी हो सकती है।

खानापूर्ति के नाम पर निगम की टीम ने बीते दिनों नालों की सफाई तो की, लेकिन गंदगी नहीं उठाने के चलते नाले दोबारा जाम हो गए। इससे बीते मंगलवार की देर रात हुई बारिश के कारण नाले चोक हो गए। सड़कों पर पानी भर गया। यह हाल तब है, जब बरसात की शुरुआत हुई है। समय रहते अगर नालों की सफाई नहीं हुई तो अगली बरसात में शहर की स्थिति और खराब हो सकती है। आम लोगों के साथ निवर्तमान पार्षदों ने भी इसके लिए प्री-मानसून कार्यों में हुई लापरवाही को जिम्मेदार बताया। उनका कहना है कि निगम प्रशासन हर साल बारिश से पहले प्री-मानसून अभियान चलाता है, जिससे बरसात के दौरान नाले चोक न हों। 

इनमें से अधिकतर नाले हुए चोक
बलवीर रोड, रायपुर रोड, तेजबहादुर रोड, मन्नूगंज नाला, राजपुर रोड नाला, दिलाराम बाजार, मान सिंहवाला, इंदिरेश नगर, कांवली रोड, तिलक रोड, ईसी रोड, हरिद्वार रोड स्थित नाला। 

अभियान चलाकर शहर के नालों की सफाई कराई गई थी। इसके बावजूद कई जगहों पर नाला चोक होने की शिकायत मिली, जिस पर टीम को तत्काल मौके पर भेजकर उसे खोला गया है। आगे दिक्कत न हो, इसे लेकर फिर से अभियान चलाया जाएगा। 
-विजय कुमार जोगदंडे, नगर आयुक्त 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed