{"_id":"57d424de4f1c1b5d7831881c","slug":"rain-alert-in-uttarakhand-three-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के तीन जिलों में 48 घंटे भारी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के तीन जिलों में 48 घंटे भारी बारिश के आसार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 11 Sep 2016 09:00 AM IST
विज्ञापन
rain in delhi
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के तीन जिलों पर आगामी 48 घंटे भारी बारिश का साया मंडरा रहा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग मौसम की हर हरकत पर नजर बनाए हुए है।
प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजधानी में दिन में तेज धूप खिलने के बाद शाम को कई जगहों पर बारिश हुई।
बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के तीन जिलों में आगामी 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में बादल छाए रहेंगे। कई दौर की बारिश भी हो सकती है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन