फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   railway asked idea to people.

बस रेलवे को दीजिए एक आइडिया और जीतिए लाखों के इनाम

Sat, 10 Dec 2016 03:41 PM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 10 Dec 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
railway asked idea to people.
ट्रेन

भारतीय रेल में सफर करते समय आपके सामने भी तमाम दुश्वारियां आती होंगी। रेलवे की कार्यप्रणाली से लेकर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प तक अगर आपके दिमाग में कोई इनोवेटिव आइडिया है तो भारतीय रेलवे आपका स्वागत करता है।

विज्ञापन


रेलवे ने देशभर के विश्वविद्यालयों में पढ़ने और पढ़ाने वालों से रेलवे में सुधार के लिए आइडिया मांगे हैं। आप भी अपना आइडिया देकर जीत सकते हैं लाखों के पुरस्कार।
विज्ञापन


अपने आइडिया आपको 20 फरवरी 2017 की शाम छह बजे तक वेबसाइट पर ऑनलाइन भेजने होंगे। यूजीसी के सचिव प्रो. जसपाल एस संधू ने सभी विश्वविद्यालयों को इसके लिए पत्र भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आइडिया देते वक्त इसका रखें ध्यान

railway asked idea to people.
भारतीय रेल - फोटो : PTI

आइडिया का सार दो हजार शब्दों में होना चाहिए। प्रपोजल का डिजाइन आठ हजार शब्दों में लिखकर भेजना होगा। अगर जरूरी हो तो पीडीएफ भी अटैच कर सकते हैं। प्रपोजल की उपयोगिता के बारे में दो हजार शब्दों में लिखना होगा।

डिजाइन के बारे में मुख्य बात दो हजार शब्दों, सेटअप के बारे में 1200 शब्द, खर्च के बारे में 1600 शब्द और प्रपोजल की विशेषताओं के बारे में दो हजार शब्दों में लिखकर ऑनलाइन अपलोड करना होगा।

इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। आपका प्रपोजल 100 अंकों के पैटर्न पर आंका जाएगा। दो चरण में छंटनी होने के बाद अंतिम प्रपोजल चयन किया जाएगा। 

इन पर दे सकते हैं इनोवेटिव आइडिया

railway asked idea to people.
रेल - फोटो : ANI

- कुशल लदान और नई यातायात वस्तुओं की ढुलाई के लिए वैगनों की डिजाइन
- ट्रेन की छोटे स्तर के प्लेटफॉर्म तक भी आसान पहुंच बनाना
- रेलवे के कोच की यात्री ले जाने की क्षमता में बढ़ोतरी करना
- इंडियन रेलवे की कार्यप्रणाली को चुस्त बनाने के लिए नया आइडिया
- भारतीय रेलवे के स्टेशन पर नई डिजिटल क्षमताएं विकसित करना

यह है वेबसाइट : www.innovate.mygov.in

यह मिलेंगे पुरस्कार
प्रथम पुरस्कार : छह लाख रुपये
द्वितीय पुरस्कार : तीन लाख रुपये
तृतीय पुरस्कार : दो लाख रुपये
सांत्वना पुरस्कार (3) : एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed