फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rahul gandhi road show in haridwar

रुड़की से हरिद्वार तक निकला राहुल का रोड शो, मोदी पर खूब बरसे

Mon, 13 Feb 2017 10:51 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 13 Feb 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi road show in haridwar
rahul gandhi

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को रुड़की से हरिद्वार तक रोड शो निकाला। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग विधानसभाओं में जनसभाएं कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला, साथ ही हरीश रावत को उत्तराखंड का हिमायती बताते हुए फिर मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने केंद्र सरकार के मेक इन इंडिया और नोटबंदी के निर्णय पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन


रविवार दोपहर 12 बजे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी प्रचार के लिए हैलीकॉप्टर से चुड़ियाला स्थित सीएमडी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में उतरे। यहां से विशेष वाहन में उनका रोड शो शुरू हुआ। चुड़ियाला से लगभग छह किलोमीटर की दूरी तय कर राहुल भगवानपुर पहुंचे, जहां ममता राकेश के समर्थन में उन्होंने लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली साबित हो रही है। देश के पैसों से 50 पूंजीपतियों को सब्सिडी और अनुदान दिए जा रहे हैं, जबकि गरीब किसानों को अनदेखी की जा रही है। नोटबंदी को भी उन्होंने विफल बताते हुए जनविरोधी निर्णय बताया। उन्होंने हरीश रावत को उत्तराखंड का हिमायती बताते हुए पांच साल के लिए मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। भगवानपुर से पुहाना होते हुए रोड शो रुड़की स्थित रामपुर चुंगी पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां फिर उन्होंने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि मोदी मेक इन इंडिया की बात करते हैं, लेकिन जहां देखो वहां मेक इन चाइना दिखता है। यहां उन्होंने कांग्रेस से बागी हुए विधायकों को पार्टी का कचरा और भ्रष्टाचार का पर्याय बताया। उसके बाद उनका शोड शो बीएसएम तिराहा, गणेशुपर पुल, मिलिट्री तिराहा होते हुए मंगलौर पहुंचा। फिर लंढौरा-लक्सर होते हुए हरिद्वार में संपन्न हुआ।

केंद्र सरकार झूठे वादे का सत्ता में आई

rahul gandhi road show in haridwar
राहुल गांधी - फोटो : AmarUjala

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलौर विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष-2014 में केंद्र सरकार झूठे वादे का सत्ता में आई, लेकिन आज तक कोई वादा पूरा नहीं किया। न ही बेरोजगारी और महंगाई दूर हुई और न ही विदेशों से कालाधन वापस आया। उन्होंने कहा कि अगर उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार दुबारा सत्ता में आती है तो हर परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी।

राहुल गांधी के रोड शो के दौरान मंगलौर विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा केंद्र ने 100 दिन में कालाधन वापस लाने और लोगों के खाते 10 से 15 लाख रुपये जमा कराने का भरोसा दिलाया था। यही नहीं उन्होंने देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई पर भी अंकुश लगाने का दावा किया था, लेकिन आज तक मोदी सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया है। ऐसे में देश की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है।

चुनाव प्रचार को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखे प्रहार करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वह राजनीतिक मर्यादा भूल गये हैं। नकारात्मक प्रचार और जुमलेबाजी से लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र ने उत्तराखंड का भी विकास रोका है। केंद्र के इशारे पर ही उत्तराखंड में कांग्रेस की निर्वाचित सरकार को गिराने की साजिश की गई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दुबारा कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई तो हर परिवार से एक व्यक्ति को रोजगार मुहैया कराया जाएगा।

रोड शो से आठ विस को किया कवर
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को रुड़की समेत हरिद्वार जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिये रोड शो कर चुनाव प्रचार किया। राहुल गांधी भगवानपुर पुहाना व रामपुर गावों से होते हुए रुड़की पहुंचे। इसके बाद खानपुर विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुर मोहम्मदपुर होते हुए मंगलौर के लिए रवाना हुए तथा वहां से खानपुर क्षेत्र के मुख्यालय कस्बा लंढौरा में जनसभा को संबोधित किया। लंढौरा से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी लक्सर, फेरुपुर, कनखल रानीपुर मोड चौक होते हुए हरकी पैड़ी पर होने वाली सभा के बाद अपने चुनाव अभियान का समापन किया। इस दौरान उन्होंने भगवानपुर, कलियर, रुड़की, मंगलौर, खानपुर, लक्सर, हरिद्वार ग्रामीण और हरिद्वार शहरी सीटों पर प्रचार को कवर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed