{"_id":"b7aebc30cab987614d0ee59667f46b5b","slug":"pvr-in-haldwani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस कुछ दिनों में हल्द्वानी में शुरु हो रहा है PVR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस कुछ दिनों में हल्द्वानी में शुरु हो रहा है PVR
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 19 Nov 2014 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक गंदे और फटीचर सिनेमा हालों में फिल्म देखने वाले हल्द्वानी के लोगों के लिए खुश खबरी है।
विज्ञापन
यहां दो स्क्रीन्स के साथ फुल एसी मल्टीप्लेक्स (पीवीआर) शुरू होने जा रहा है। संभवत: नवंबर के आखिर या दिसंबर के पहले सप्ताह से इसमें फिल्में चलने लगेंगी। ये मल्टीप्लेक्स शुरू हो रहा है टेढ़ी पुलिया स्थित हल्द्वानी के पहले मॉल ‘वॉकवे‘ में।
जाने माने ब्रांड एक ही छत के नीचे
‘वॉकवे’ में देश और दुनिया के जाने माने ब्रांड एक ही छत के नीचे मिल सकेंगे। मल्टीप्लेक्स में एक थ्री-डी और एक टू-डी सिनेमा स्क्रीन होगी। मॉल भी फुली एसी के साथ वाईफाई होगा। इसमें गेमिंग जोन, फूडकोर्ट के साथ बच्चों के लिए खास 9डी कार्टून मूवीज की व्यवस्था भी है।
विज्ञापन
मॉल में फिटनेस के लिए गोल्ड जिम भी खोला गया है, जो कि गोल्ड जिम कंपनी है और दुनिया की सबसे अच्छी कंपनियों में शुमार है। पांच मंजिले इस मॉल की सबसे खास बात वहां की दो तल्ले वाली बेसमेंट है जो हल्द्वानी की सबसे बड़ी पार्किंग है।
विज्ञापन
बनकर लगभग तैयार हो चुके मॉल के डेवलेपर नीरज शारदा बताते हैं कि हल्द्वानी के लोगों का लिविंग स्टैंडर्ड लगातार बढ़ रहा है। मॉल कल्चर भी यहां डेवलेप हो गया। ऐसे में लोगों की जरूरत और पसंद को देखते हुए वॉकवे का निर्माण किया गया।
मॉल में पांच फ्लोर हैं, जिसमें कई शोरूम होंगे। दो फुल ऐसी सिनेमाहाल होंगे। मॉल की चौथी मंजिल में गोल्ड जिम है, जिसमें मेंबरशिप के आधार पर लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। चारों तरफ सीसीटीवी लगाए जाएंगे। जिनका कंट्रोल रूम बेसमेंट में होगा।
मॉल का मैनेजमेंट और मेंटिनेंस का जिम्मा जोंस ली लासेल (जेएलएल) कंसलटेंसी सर्विसेज को दिया गया है जो दिल्ली और गुड़गांव सहित कई जगह करीब 100 मॉल्स का मैनेजमेंट करती है। मॉल में ग्राउंड फ्लोर से छत तक फुली एसी लिफ्ट और ग्राउंड फ्लोर से सेकेंड फ्लोर तक जाने के लिए एस्केलेटर (चलने वाली सीढ़ियां) है।
मॉल में ओपन रेस्टोरेंट खोलने की भी योजना है। जहां से आप हल्द्वानी और आसपास के पहाड़ों का खूबसूरत नजारा देख सकेंगे।
बहुत मजा आएगा
- शॉपिंग के साथ मल्टीप्लेक्स में लीजिए मूवीज का भी मजा
- फुल एसी और वाईफाई होगा वॉकवे
- फूड कोर्ट, गेमिंग जोन भी शामिल, जिम भी है
- बढ़िया शॉपिंग डेस्टिनेशन होगा वॉकवे