फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Purchase of paddy from farmer in uttarakhand

उत्तराखंड में आज से शुरू होगी धान की खरीद, 178 क्रय केंद्रों पर किसानों से खरीदा जाएगा धान

Mon, 01 Oct 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 01 Oct 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
Purchase of paddy from farmer in uttarakhand
धान

उत्तराखंड राज्य में आज से धान की खरीद शुरू की जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अंतर्गत 178 क्रय केंद्रों पर किसानों से धान खरीदा जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने मूल्य समर्थन योजना के तहत खरीफ सीजन वर्ष 2018-19 में किसानों से 1.50 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से अधिक एजेंसियों व कमीशन एजेंटों के माध्यम से धान क्रय किया जाएगा। 
विज्ञापन


सरकार की ओर से खरीफ सीजन के लिए जारी की गई धान की खरीद नीति के अनुसार एक अक्तूबर से प्रदेश में धान की खरीद शुरू होगी। प्रदेश में सबसे ज्यादा धान का उत्पादन कुमाऊं मंडल के तहत ऊधमसिंह नगर जिला में होता है। सरकार ने कुमाऊं मंडल के लिए धान खरीदने का लक्ष्य 1.20 लाख मीट्रिक टन रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को नहीं दिए जाएंगे 1750 रुपये प्रति क्विंटल से कम रेट

केंद्र की ओर से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के तहत धान की खरीद की जाएगी। जिसमें ‘ए’ ग्रेड का 1770 व सामान्य श्रेणी के लिए 1750 रुपये प्रति क्विंटल से कम रेट किसानों को नहीं दिए जाएंगे।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, सहकारिता विभाग, अन्य नामित संस्थाओं और कमीशन एजेंटों के माध्यम से धान क्रय किया जाएगा। कृषि उत्पादन एवं मंडी परिषद नोडल एजेंसी के रूप में क्रय संस्थाओं का सहयोग करेगी।

जिलाधिकारी, उप संभागीय विपणन अधिकारी व संभागीय खाद्य नियंत्रक द्वारा क्रय केंद्रों व मंडियों में धान की आवक व बाजार भाव की समीक्षा के साथ क्रय की निगरानी की जाएगी। प्रमुख सचिव आनंद बर्द्घन ने बताया कि खरीद नीति के अनुसार एक अक्तूबर से पूरे प्रदेश में धान की खरीद शुरू की जाएगी, जो 28 फरवरी 2019 तक चलेगी। रविवार व राजपत्रित अवकाशों को छोड़ कर शेष कार्य दिवसों में धान क्रय केंद्र खुले रहेंगे। 

मंडल - क्रय केंद्र - धान खरीद का लक्ष्य
गढ़वाल - 27     - 30 हजार मीट्रिक टन
कुमाऊं - 151   - 1.20 लाख मीट्रिक टन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed