फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   punjab congress crisis: Harish Rawat says amrinder singh is in under pressure

Punjab Congress Crisis: हरीश रावत का कैप्टन अमरिंदर पर हमला, कहा- वह किसी के दबाव में हैं

Sat, 02 Oct 2021 12:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 02 Oct 2021 12:10 AM IST
सार

पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बेअदबी मामले में कार्रवाई नहीं की। इस वजह से विधायकों ने उन्हें हटाने का फैसला लिया। 

विज्ञापन
punjab congress crisis: Harish Rawat says amrinder singh is in under pressure
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कैप्टन को कांग्रेस में पूरा सम्मान मिला। लेकिन वह कुछ लोगों के उकसावे में जो कदम उठाने जा रहे हैं, वह उनके सिद्धांतों के अनुरूप नहीं होगा। रावत ने कहा कि कुछ बातें थीं, जिन पर मुखिया रहते हुए कैप्टन को निर्णय लेने थे, लेकिन उन्होंने वादे पूरे नहीं किए। अदालत में भी मजबूती से पक्ष नहीं रखवाया। 

विज्ञापन


कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में रावत ने कहा कि सिंह को कांग्रेस ने हमेशा सम्मान दिया है। उन्हें तीन बार पार्टी का प्रांतीय अध्यक्ष और दो बार मुख्यमंत्री बनाया गया। कांग्रेस में उन्हें जितना सम्मान मिला शायद उनके समय के अन्य नेताओं को नहीं मिला होगा। वह खुद इसकी तुलना करें तो उन्हें इसका अहसास होगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर से यह उम्मीद थी कि उन्हें सोनिया के साथ खड़े होकर लोकतांत्रित मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए, लेकिन ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में उनके बार में समाचार पत्रों में जो कुछ छप रहा है वे शुभ संकेत नहीं हैं। 
विज्ञापन


पंजाब में कांग्रेस का संकट: प्रभारी हरीश रावत ने कहा- सिंह वही होता है जो मोर्चे पर खड़ा रहता है
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस के प्रभारी ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह उनके 1980 से मित्र रहे हैं, लेकिन कैप्टन कुछ लोगों के उकसाने में आकर कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जिस पर उनके साथ कोई सैद्धांतिक संबंध नहीं होना चाहिए। वह आज भाजपा व गृह मंत्री अमित शाह के साथ नजदीकियों का जो इजहार कर रहे हैं, उससे उनकी सेकुलर राजनेता की पूंजी पर प्रश्नचिह्न लगा है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि कैप्टन कह रहे हैं कि उन्हें अपमानित होने के बाद मुख्यमंत्री पद छोडना पड़ा, लेकिन ऐसा नहीं है।

कांग्रेस में उन्हें पूरा सम्मान दिया गया। उन्होंने कहा कि चुनावी वायदों से संबंधित कुछ ऐसी बातें थी, जिसे सरकार के मुखिया रहते हुए कैप्टन को निर्णय लेने थे, लेकिन वे बार-बार याद दिलाने के बाद भी पार्टी के उन वायदों से मुकर रहे थे। यही नहीं वे कोर्ट मेें सरकार के पक्ष को भी ठीक से नहीं रखवा    पाए। रावत ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक को लेकर उनसे बात करनी थी, लेकिन तीन दिन तक उनसे संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद जब बैठक बुलाई गई तो उन्होंने मुख्यंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए 18 सूत्रीय एक्शन प्रोग्राम कैप्टन की सहमति से बना था। उस पर काम न होने पर टीम के अन्य सदस्यों ने नाराजगी जताई। रावत ने कहा कि आज लोकतंत्र के सामने चुनौतीपूर्ण समय है तो ऐसे में अमरिंदर के शुभचिंतक इस बात के लिए चिंतित हैं कि वे आगे क्या करने वाले हैं। 

प्रभारी पद से मुक्त होने के दिए संकेत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पंजाब कांग्रेस के प्रभारी पद से मुक्त होने के संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि वह आज जहां हैं, उत्तराखंड की वजह से हैं। उत्तराखंड के चुनाव पर उनका पूरा फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में वर्षों बाद गरीब एवं दलित मुख्यमंत्री बना है। सभी दलों को उनके अच्छे निर्णयों पर सहयोग करना चाहिए। पंजाब प्रभारी का पद छोड़ने के सवाल पर वह इसे टाल गए। उन्होंने कहा कि मीडिया के लोग जो चाहते हैं वही होगा। उधर हरीश रावत को पंजाब कांग्रेस प्रभारी के पद से हटाए जाने की चर्चा रही।

वापसी से पहले अपनी गलती स्वीकारें बागी 
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए यदि जरूरी हुआ तो पूर्व में कांग्रेस से बगावत करने वालों को भी वापस लिया जा सकता है, लेकिन इससे पहले उन्हें अपनी गलती स्वीकारनी होगी। 

अब हर महीने एक दिन गांव में बिताएंगे 
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस के लोग अब हर महीने एक दिन गांव में बिताएंगे। गांवों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे आम आदमी कांग्रेस से जुड़ेगा।  

चीनी घुसपैठ की जानकारी न होना चिंताजनक 
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगा प्रदेश है। जिसकी सीमा पर चीनी घुसपैठ की जानकारी सीएम के पास न होना चिंताजनक है।

पंजाब सरकार लेगी ठोस निर्णय
रावत ने कहा कि पंबाज सरकार जल्द ही कुछ ठोस निर्णय लेने जा रही है। तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसके अलावा बालू पर नियंत्रण हटाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed