फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pulse polio 2021 begins from today : pulse polio campaign starts in uttarakhand

Uttarakhand : आज से शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान, इस सप्ताह दो दिन लगेगा कोरोना का टीका

Sun, 31 Jan 2021 11:29 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 31 Jan 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
pulse polio 2021 begins from today : pulse polio campaign starts in uttarakhand
पल्स पोलियो अभियान - फोटो : अमर उजाला

आज से पल्स पोलियो अभियान शुरू हो गया है। राजधानी देहरादून व ऊधमसिंह नगर सहित अन्य जिलों में भी पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


हरिद्वार में एक सप्ताह तक चलने वाले अभियान के दौरान सरकारी अस्पतालों में तैनात में स्वास्थ्यकर्मियों को केवल दो दिन कोविड वैक्सीनेशन किया जाएगा। जबकि वैक्सीनेशन के निर्धारित दिनों पर निजी स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन


पल्स पोलियो अभियान के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग कोविड वैक्सीनेशन की कार्ययोजना में बदलाव किया है। आज पोलियो बूथ पर पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद एक फरवरी से वैक्सीनेटर घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अभियान आठ फरवरी तक चलेगा। इस एक सप्ताह के दौरान सरकारी अस्पताल में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों को केवल बुधवार और शनिवार को ही कोविड टीका लगाया जाएगा। हालांकि इस दौरान वेक्सीनेशन के निर्धारित दिनों पर निजी अस्पतालों के स्वास्थ्यकर्मियों टीका लगाया जाएगा।

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग नई सेशन साइट भी बनाएगा। एसीएमओ डॉ. अजय कुमार ने बताया कोविड के साथ पल्स पोलियो अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान सरकारी स्वास्थ्यकर्मियों को दो दिन टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नौ फरवरी से एक बार सभी निर्धारित दिनों कोविड टीकाकरण होगा।


आज पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत उत्तरकाशी जिले में 340 बूथों पर 34983 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। डीएम मयूर दीक्षित ने तैयारी बैठक में संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में सीडीओ पीसी डंडरियाल, एसडीएम देवेंद्र नेगी एवं आकाश जोशी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. एसडी सकलानी, एसीएमओ डा .बिपुल बिस्वास आदि मौजूद रहे। उधर, रुद्रप्रयाग के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. गोपाल सिंह सजवाण ने बताया कि जिले में 298 बूथ पर 23189 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed