फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Public Protest after Student death in itbp campus in Halduchaur

आईटीबीपी में भर्ती होने आए छात्र की मौत के बाद भड़का आक्रोष, लोगों ने सड़क की जाम

Mon, 19 Aug 2019 10:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नानकमत्ता/हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नानकमत्ता/हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Aug 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
Public Protest after Student death in itbp campus in Halduchaur
छात्र की मौत के बाद भड़का आक्रोष - फोटो : अमर उजाला

आईटीबीपी भर्ती में गए नानकमत्ता के सूरज सक्सेना (24) की संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद आक्रोष भड़क गया। शव आईटीबीपी परिसर हल्दूचौड़ में मिलने से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आईटीबीपी के भर्ती अधिकारियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाजार बंद करा दिया। लोगों ने सत्संग भवन के पास सितारगंज-खटीमा मार्ग हाईवे पर सांकेतिक जाम लगाया, इसी दौरान कुछ लोगों ने काठगोदाम डिपो की एक बस का शीशा तोड़ दिया।

विज्ञापन


खटीमा के सीओ और नानकमत्ता थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ लाठी फटकारके और जनप्रतिनिधियों की मदद से बमुश्किल जाम खुलवाया। उधर हल्द्वानी में पोस्टमार्टम के दौरान भी परिजनों ने हंगामा किया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने शव देखकर हत्या का अंदेशा जताया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। जांच के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। 
विज्ञापन


सोमवार को हल्द्वानी में सूरज का पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में परिजनों के साथ मौजूद लोगों ने सूरज के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की और पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। एएसपी लालकुआं ने सूरज के ताऊ परमेश्वरी सक्सेना, चचेरे भाई तेग बहादुर सक्सेना, कन्हैया, हरिगोविंद सहित अन्य लोगों से कार्रवाई के लिए एक सप्ताह का समय मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही बताया कि विवेचना पुलिस निरीक्षक सुधीर कुमार को सौंपी गई है। यहां से शव लेकर परिजन नानकमत्ता चले गए। उधर, नानकमत्ता में सुबह से ही सैकड़ों की संख्या लोगों के बाजार बंद कराने और हाईवे जाम करने की सूचना पर खटीमा सीओ महेश चंद्र बिंजौला और थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता देखते हुए एसपी सिटी देवेंद्र पींचा भी तत्काल दंगा नियंत्रण वाहन, चार प्लाटून पीएसी और एक प्लाटून महिला पीएसी लेकर मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने जाम खुलवाने के बाद सुरक्षा का हवाला देते हुए परिजनों को सूरज का शव घर ले जाने नहीं दिया और भारी सुरक्षा के बीच मुक्तिधाम में उसकी अंत्येष्टि करवा दी। मुखाग्नि बड़े भाई गोविंद सक्सेना ने दी।

यहां एएसपी देवेंद्र पींचा, सीओ महेश बिंजौला के अलावा पीएसी, पुलिस बल की मौजूद रहा। अंतिम यात्रा में परिजनों के साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व चेयरमैन केशव दत्त गहतोड़ी (केडी), दिनेश गोयल पप्पू, सुरेश जोशी, सजय गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, जसपाल सिंह खिंडा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed