फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   public porest against water minister

प्यासी जनता ने पेयजल मंत्री को सिखाया सबक

Mon, 26 May 2014 12:33 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 26 May 2014 12:33 PM IST
विज्ञापन
public porest against water minister

लोहाघाट जीजीआईसी की छात्राओं और उनके अभिभावकों ने शिक्षकों की किल्लत के चलते जहां शिक्षा और पेयजल मंत्री  नैथानी के सम्मान में कार्यक्रम न करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


वहीं रविवार को नैथानी को बेड़ीनाग में पानी के लिए परेशान लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों ने मंत्री प्रसाद नैथानी की जगदीशिला डोली यात्रा को रोक लिया और उन्हें रथ (वाहन) से नीचे उतरने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


लोगों ने मंत्री से दो टूक कहा कि पहले उनके लिए पानी का इंतजाम करो तब डोली यात्रा निकलेगी।

बेड़ीनाग के नया बाजार के पास जैसे ही मंत्रीजी के आने की सूचना मिली तो लोग सड़क पर उतर आए।

नया बाजार निवासी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत धानिक, डा. चंद्रशेखर पाठक, जीवन पाठक, ललित मेहरा और राजू पाठक आदि ने कहा कि नया बाजार में छह दिन में एक बार पानी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सारी अव्यवस्था जल संस्थान के कर्मचारियों की वजह से हो रही है। लोगों ने बेड़ीनाग में तैनात जल संस्थान के जूनियर इंजीनियर को हटाने की भी मांग की।

नैथानी ने कहा कि इस यात्रा के दौरान वह शिक्षा और पेयजल की समस्याओं का भी आकलन कर रहे हैं। मंत्री के आश्वासन पर लोग शांत हो गए।

पेयजल मंत्री की जगदीशिला डोली यात्रा से लोग परेशान

public porest against water minister

पानी की किल्लत के बीच उत्तराखंड के पेयजल मंत्री नैथानी का जगदीशिला डोली यात्रा पर 23 दिनों तक व्यस्त रहना विपक्ष को अखर भी रहा है।

यह यात्रा आठ जून (गंगा दशहरा) को समाप्त होगी। एक तरफ, मुख्यमंत्री हरीश रावत और उनके मंत्री विभागीय समीक्षाओं के जरिए विभागों को पटरी पर लाने की कोशिश में हैं।

तो दूसरी तरफ पेयजल मंत्री की यात्रा में व्यस्तता से पेयजल विभाग की गाड़ी पटरी पर चढ़ने का नाम ही नहीं ले रही है।

उपलब्ध नहीं हो रहा मानक के अनुरुप पानी

public porest against water minister

गरमी का मौसम शुरू होते ही प्रदेश में पानी के लिए हाय तौबा शुरू हो जाती है। योजना आयोग की उत्तराखंड डेवलपमेंट रिपोर्ट के मुताबिक शहरी क्षेत्रों में मानक के अनुरूप पेयजल अभी तक सरकारें उपलब्ध नहीं करवा पाई हैं।

शहरों पर आबादी का दबाव तेजी से बढ़ता जा रहा है और इस हिसाब से जलापूर्ति संभव नहीं हो पा रही है। अन्य क्षेत्रों का हाल भी इससे अलहदा नहीं है।

प्रदेश की करीब आधा दर्जन पेयजल योजनाएं अभी तक फाइलों से बाहर नहीं निकल पाई हैं। ऐसे में उम्मीद यह भी की जा रही थी कि गरमी के मौसम में पेयजल पर सरकार की खास निगाह रहेगी।

पर हालात कुछ और ही हैं। सरकार में बैलेंस बनाए रखने के लिए पीडीएफ से सरकार कोई छेड़खानी करने के मूड में नहीं है।

लोगों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं

public porest against water minister

दूसरी ओर पेयजल मंत्री नैथानी डोली यात्रा में व्यस्त है। विपक्ष अब सरकार की इस कमजोर कड़ी को आधार बनाकर हल्ला बोलने की कोशिश में है।

विपक्ष का साफ आरोप है कि कैबिनेट मिनिस्टर मंत्री प्रसाद नैथानी को लोगों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है। गरमी के मौसम में भी पेयजल मंत्री धार्मिक यात्रा में व्यस्त हैं।

ऐसे में पेयजल की हालत खराब होती जा रही है।

जगदीशिला डोली यात्रा सिर्फ धार्मिक यात्रा ही नहीं बल्कि प्रदेश की समस्याओं को क्षेत्रीय स्तर पर समझने और सुलझाने का तरीका भी है।
- मंत्री प्रसाद नैथानी, पेयजल मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed