फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pta teachers salary came to 10 thousand.

8500 रुपये बढ़ा पीटीए टीचरों का मानदेय, हुआ दस हजार

Tue, 27 Sep 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 27 Sep 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
pta teachers salary came to 10 thousand.
वेतन - फोटो : demo pic

सरकार की ओर से मानदेय से वंचित पीटीए टीचरों को अब दस हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। मंत्रिमंडल की बैठक में पीटीए टीचरों को मानदेय दिये जाने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ग के अधीन लगभग दो सौ से तीन सौ पीटीए टीचर हैं, जो लंबे समय से मानदेय के लिए आंदोलनरत थे। हालांकि स्कूल की व्यवस्था (प्रबंधन) के तहत इन्हें 15 सौ रुपये मासिक मानदेय मिलता था। पीटीए टीचरों के लिए यह बड़ी राहत है।

विज्ञापन


प्रदेश में दो तरह के पीटीए टीचर तैनात हैं। एक जिन्हें मानदेय नहीं मिलता तो दूसरे वह जो शिक्षा विभाग से मानदेय ले रहे हैं। मानदेय नहीं मिलने वाले टीचरों की संख्या बेहद कम है, जो सिर्फ स्कूल की व्यवस्था के तहत मासिक 1500 रु  से गुजारा कर रहे थे। यह टीचर लंबे समय से सरकार से मानदेय दिये जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


कुछ समय पहले इन्होंने मानदेय के लिए आंदोलन भी शुरू किया। सरकार ने कई बार आश्वासन दिया लेकिन अब मंत्रिमंडल ने दस हजार मासिक मानदेय का निर्णय देकर बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रिमंडल ने इसके अलावा आयुष विभाग में फार्मासिस्टों के 180 पदों के सृजन के लिए सरकार ने सहमति दे दी है। आयुष फार्मासिस्ट लंबे समय से पदों को भरने की मांग कर रहे थे, जिसके बाद सरकार ने रिक्त पद भरने पर मुहर लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed