फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Protest Against Pragya singh thakur statement on nathuram godse and mahatma gandhi

साध्वी प्रज्ञा के गोडसे पर बयान के विरोध में उतरे लोग, लोकसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग

Fri, 29 Nov 2019 08:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Nov 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
Protest Against Pragya singh thakur statement on nathuram godse and mahatma gandhi
साध्वी प्रज्ञा - फोटो : फाइल फोटो

भाजपा की लोकसभा सदस्य साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लोकसभा में देशभक्त बताए जाने से गांधीवादियों के साथ ही समाज सभी वर्ग लोगों ने भर्त्सना की है। 

विज्ञापन


श्री गंगासभा के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी बयान से खासे आहत हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष उसकी लोकसभा की सदस्यता समाप्त करनी चाहिए। उसने लोकसभा का ही नहीं पूरी दुनिया में भारत का अपमान किया है। गांधीवादी ने कहा कि भाजपा को तत्काल प्रज्ञा ठाकुर को पार्टी से बाहर करना चाहिए। 
विज्ञापन


गांधीवादी विचारक पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया है। उन्होंने कहा कि आरएसएस इस प्रकार के विचार को फैलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी विचारधारा ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या के लिए जिम्मेदार हैै। उन्होंने अफसोस व्यक्त किया कि जिसको जेल में होना चाहिए था उसको भाजपा ने लोकसभा में बैठा रखा है।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शिवपुरी ने कहा कि जिसका जैसा विचार है वैसा ही व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि संघ के लोग ही इस प्रकार के विचार को फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि नाथूराम गोडसे को देशभक्त मानने वाले संसद में बैठे हैं। प्रज्ञा अकेली नहीं है।

सरकारी संरक्षण में गांधी जी का पुतला बनाकर सार्वजनिक रूप से गोली मारने वालों और गोडसे का मंदिर बनाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे साफ है कि इस तरह के विचार को आगे बढ़ाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed