फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   protest against film msg

'उत्तराखंड में नहीं रिलीज होने देंगे फिल्म MSG'

Sat, 24 Jan 2015 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Jan 2015 10:39 AM IST
विज्ञापन
protest against film msg

गुरमीत राम रहीम इंसां की फिल्म ‘द मैसेंजर ऑफ गॉड’ रिलीज होने से पहले ही चौतरफा विरोध झेल रही है। पंजाब में फिल्म की रिलीज पर रोक लगने के बाद अब उत्तराखंड के सिख संगठन सक्रिय हो गए हैं।

विज्ञापन


उनका कहना है कि फिल्म में राम रहीम ने खुद को भगवान दिखाना चाहा है। इसका विरोध किया जाएगा। यही नहीं मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलकर प्रदेश में फिल्म पर रोक लगाने की मांग होगी। हालांकि इस संबंध में सिनेमाघरों में भी बात की जा रही है, ताकि फिल्म रिलीज न हो सके।
विज्ञापन


फिल्म आने के बाद बाबा का असली चेहरा सबके सामने आ जाएगा कि वो वाकई बाबा हैं कि रॉक स्टार है। अध्यात्म ने कभी भी पाश्चात्य संस्कृति को नहीं स्वीकारा है। फिल्म में गुरमीत राम रहीम ने खुद को भगवान बताया है। हम इसका विरोध करते हैं। कुछ सिनेमाघरों से बातचीत हो गई है। मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन भी दिया जाएगा। इसके माध्यम से उत्तराखंड में इस फिल्म पर रोक लगाए जाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवेंद्र पाल, राज्य संयोजक अकाल पुरख की फौज

फिल्म उत्तराखंड में रिलीज न हो

protest against film msg

सिख धर्म में किसी व्यक्ति को गुरु का लिबास नहीं पहनाया जा सकता है। किसी व्यक्ति को हम अपने गुरुओं का रूप नहीं दे सकते हैं। ऐसे में राम रहीम खुद को भगवान कैसे दिखा सकते हैं। फिल्म उत्तराखंड में रिलीज न हो, इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। इसका हर तरह से विरोध किया जाएगा।
- बलजीत सोनी, अध्यक्ष उत्तराखंड सिख विकास परिषद

फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा कि उसमें क्या है। हालांकि जहां तक ट्रेलर देखे हैं उनमें तो गुरमीत राम रहीम खुद को भगवान के मैसेंजर बताते नजर आ रहे हैं। फिर भी पूरी फिल्म देखे बिना इसका विरोध भी नहीं किया जा सकता है। यदि वाकई फिल्म में ऐसा कुछ होगा तो जरूर विरोध किया जाएगा।
- सेवा सिंह मठारू, सचिव गुरुद्वारा सिंह सभा (आढ़त बाजार)

कोई भी धर्मात्मा हमारे गुरुओं का मुकाबला नहीं कर सकता है। वो कतई गुरु का लिबाज धारण नहीं कर सकता है। इसके बावजूद राम रहीम ने ऐसा किया है। हम इसके कड़े विरोध में हैं। फिल्म का उत्तराखंड में रोक लगाने का प्रयास किया जाएगा। इस संबंध मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी। जो भी संभव होगा करेंगे।
- हरपाल सिंह सेठी, अध्यक्ष सिख महासभा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed