फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Prostitution Racket busted in three spa centers 13 girls were freed

Dehradun: तीन स्पा सेंटरों में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस की टीम ने मारा छापा, 13 युवतियो को कराया मुक्त

Tue, 06 Jun 2023 01:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 06 Jun 2023 01:12 PM IST
सार

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया कि सूत्रों से पता चला था कि पटेलनगर क्षेत्र में कुछ स्पा सेंटरों में देह व्यापार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Dehradun Prostitution  Racket busted in three spa centers 13 girls were freed
देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में तीन स्पा सेंटरों में देह व्यापार की सूचना पर राज्य महिला आयोग की टीम ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और पुलिस के साथ क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान 13 युवतियों को मुक्त कराया गया। इनमें से दो नाबालिग बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि दो स्पा सेंटर एक ही व्यक्ति के हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया कि सूत्रों से पता चला था कि पटेलनगर क्षेत्र में कुछ स्पा सेंटरों में देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और पटेलनगर पुलिस के साथ बॉडी रिलेक्स स्पा, मैजिक टच स्पा और पीसफुल स्पा सेंटर में छापेमारी की गई। यहां मसाज के नाम पर देह व्यापार का रैकेट चल रहा था।
विज्ञापन


Uttarkashi: पोस्टर लगने के बाद बढ़ा तनाव, नौ मकान मालिक खाली कराएंगे विशेष समुदाय के व्यापारियों से दुकानें
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर स्पा सेंटरों से मिलीं 13 युवतियों को मुक्त कराया गया। जिसमें दो नाबालिग बताई जा रही हैं। सभी युवतियों से पूछताछ की जा रही है। बरामद युवतियों में एक नेपाल, एक सिक्किम, एक सिलीगुड़ी, दो टिहरी, एक अल्मोड़ा, एक हरिद्वार और एक देहरादून की रहने वाली है।

आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद

एंटी ट्रैफिकिंग सेल के प्रभारी एसआई मनमोहन नेगी ने बताया कि युवतियों के पास स्पा या फिजियोथेरेपी का कोई भी प्रशिक्षण या प्रमाणपत्र नहीं मिला। एक स्पा सेंटर से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गई हैं। तीन में से दो स्पा सेंटर एक व्यक्ति के ही है। उसकी तलाश की जा रही है। कार्रवाई के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव कामिनी गुप्ता, आयोग की उप निरीक्षक संगीता नौटियाल, ह्यूमन राइट काउंसिल संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र, पटेल नगर चौकी की पुलिस व पटेल नगर थाने की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम मौजूद रही।

देवभूमि में अनैतिक कार्य नहीं होंगे बरदाश्त- कुसुम कंडवाल

देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि देवभूमि में इस प्रकार के अनैतिक कार्यों को बरदाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां संचालित करने वाले स्पा सेंटरों के मालिक और वहां काम करने वाले कर्मचारियों-युवतियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कंडवाल ने कहा कि पहाड़ से बच्चे शहरों में पढ़ने आ रहे हैं। यह माता पिता की जिम्मेदारी है कि वह लगातार अपने बच्चों की निगरानी करें। बच्चे जल्दी पैसा कमाने के लिए किसी गलत राह पर तो नही जा रहे हैं, इसका ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि महिला आयोग की टीम द्वारा प्रत्येक जिले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के लिए प्रशिक्षण दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed