फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Purola news Posters pasted to leaves shop from Muslims case filed against unknown people

Uttarkashi: पोस्टर लगने के बाद बढ़ा तनाव, नौ मकान मालिक खाली कराएंगे विशेष समुदाय के व्यापारियों से दुकानें

Tue, 06 Jun 2023 08:57 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Jun 2023 08:57 AM IST
सार

इस मामले को लेकर समुदाय विशेष के व्यापारियों ने सोमवार को एसडीएम और व्यापार मंडल पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनकी दुकानें खुलवाने की गुहार लगाई।

विज्ञापन
Uttarkashi Purola news Posters pasted to leaves shop from Muslims case filed against unknown people
पुरोला में बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरोला में नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले के बाद उपजा विवाद थम नहीं नहीं रहा है। समुदाय विशेष और बाहरी व्यापारियों के खिलाफ स्थानीय लोगों में आक्रोश बरकरार है। समुदाय विशेष के व्यापारियों की दुकानों के बाहर 15 जून की प्रस्तावित महापंचायत से पहले दुकानें खाली करने के पोस्टर चस्पा होने के बाद नौ मकान मालिकों ने समुदाय विशेष के व्यापारियों से दुकानें खाली करवाने का ऐलान किया है। वहीं, पुलिस ने पोस्टर चस्पा कर माहौल खराब करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


समुदाय विशेष के व्यापारी बाल खां, अशरफ, मोहम्मद रईस ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि करीब एक सप्ताह से अधिक समय से दुकानें बंद हैं। उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सुरक्षा के बीच उनकी दुकानें खुलवाई जाएं। समुदाय विशेष के व्यापारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष बृहमोहन सिंह चौहान से भी मुलाकात कर दुकानें खुलवाने का अनुरोध किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि अभी माहौल ठीक नहीं है।
विज्ञापन


Uttarkashi: नाबालिग को भगाने के मामले ने पकड़ा तूल, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने छुड़ाए पुलिस के पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानें खोलते हैं तो तनाव और बढ़ सकता हैं। वहीं, दूसरी ओर राष्ट्रीय संत दर्शन लाल भारती भी समुदाय विशेष की दुकानों को खाली करवाने के लिए उनके मकान मालिकों से मिले। जिसके बाद नौ दुकान मालिकों ने ऐलान कर दिया है कि वह अपनी दुकान समुदाय विशेष के व्यापारियों से खाली करवाएंगे। वहीं, पुलिस ने पोस्टर चस्पा करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ धर्म विशेष के लोगों को डराने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की

समुदाय विशेष की दुकानों के बाहर पोस्टर चस्पा होने के बाद पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट है। सीओ बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी ने सोमवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह चौहान और महामंत्री अंकित पंवार के साथ बैठक की। सीओ ने व्यापारियों से शहर में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कहा कि किसी भी व्यक्ति को माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स है। हर घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। बैठक में एसएचओ केएस चौहान भी मौजूद रहे।

यह है मामला

बता दें कि बीते 26 शुक्रवार को पुरोला नगर में रजाई गद्दे का काम करने वाले उत्तर प्रदेश निवासी एक समुदाय विशेष का लड़का और उसका दोस्त एक नाबालिग को बहला फुसलाकर टैंपों में देहरादून ले जाने की फिराक में था जिन्हें पुरोला पेट्रोल पंप पर स्थानीय युवाओं ने पकड़ लिया था। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से नगर में तनाव का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों ने दो दिन दोपहर तक बाजार बंद रखा और बाहरी व्यापारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया था। साथ ही बाहरी व्यापारियों को व्यापार मंडल की सदस्यता से बाहर कर दिया। इसके बाद पुलिस की नींद टूटी और बाहरी लोगों का सत्यापन शुरू कर दिया। शनिवार से अब तक 55 लोगों के सत्यापन हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed