फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prostitution Busted in Bazpur, Nine girls and Boys Arrested with Objectionable Things

उत्तराखंड: घर में चल रहा था देह व्यापार, पांच महिलाओं समेत नौ गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद

Fri, 06 Mar 2020 09:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Mar 2020 09:37 PM IST
सार

  • पंजाब निवासी युवक ने कमरा लेकर शुरू किया था अवैध कारोबार

विज्ञापन
Prostitution Busted in Bazpur, Nine girls and Boys Arrested with Objectionable Things
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के बाजपुर में पुलिस ने देह व्यापार करने के आरोप में पांच महिलाओं समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों के पास से नौ मोबाइल सेट, 12510 रुपये की नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।

विज्ञापन


शुक्रवार को कोतवाली में सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाल एनबी भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भौना कॉलोनी स्थित एक घर में छापा मारा।
विज्ञापन


यहां से पंजाब के मॉडल टाउन बलवीर कॉलोनी होशियारपुर निवासी अर्जुन सिंह, गांव बरहैनी निवासी वेदप्रकाश तिवारी, गांव हल्दू खाल धूमाकोट पौड़ी गढ़वाल निवासी अनूप रावत, यूपी के गांव पिपलिया मेहता रामपुर निवासी गुरनाम सिंह और गांव भौना इस्लामनगर निवासी, गदरपुर के गांव रामचंदपुर निवासी एक महिला, भौना कालोनी निवासी एक महिला, जबकि एक युवती मूल रूप से यूपी के गोरखपुर हाल निवासी रुद्रपुर के इंदिरा चौराहा सहित पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। टीम में एसआई एमसी कांडपाल, एसआई रुचिका चौहान, दर्शन सिंह, देव गिरी, सोनाली बोरा, किरन कांबोज शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कमल और गुलाब के नाम पर होती थी बुकिंग

गैंग लीडर अर्जुन सिंह पंजाब से आकर साल भर से नगर के मोहल्ला भौना इस्लाम नगर क्षेत्र में मकान लेकर देह व्यापार का धंधा चला रहा था लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। 

बताते हैं कि देह व्यापार में लिप्त महिलाओं को नगर क्षेत्र के होटलों सहित अन्य दूरस्थ स्थानों पर भेजा जाता था। मोबाइल पर सौदे की बातचीत कमल और गुलाब के फूलों का नाम लेकर होती थी। जिससे बातचीत से किसी को शक ना हो।

ग्राहकों को मोबाइल पर फोटो भेजकर बुकिंग की जाती थी। सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार रुद्रपुर निवासी एक महिला और उसकी सगी बहन तथा गैंग लीडर अर्जुन सिंह की ममेरी बहन भी देह व्यापार में शामिल है। इनके पास से मिले मोबाइलों से नंबरों की खोजबीन की जा रही है। क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी शिकायतें मिल रही हैं। अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed