फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Production started in Dhalipur and Dhakrani after 27 hours

Dehradun News: 27 घंटे बाद ढालीपुर और ढकरानी में शुरू हुआ उत्पादन

Mon, 25 Aug 2025 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Production started in Dhalipur and Dhakrani after 27 hours
यमुना और टोंस में गाद की मात्रा बढ़ने पर रविवार को डाकपत्थर बैराज से नदी में 59,854 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। व्यासी परियोजना में करीब छह घंटे, छिबरौ और खोदरी जल विद्युत गृह में पांच घंटे तक बिजली का उत्पादन बंद रहा। ढालीपुर और ढकरानी जल विद्युत गृह में दूसरे दिन करीब 27 घंटे बाद उत्पादन शुरू हुआ। टोंस और यमुना नदी में गाद की मात्रा बढ़ गई थी। सुबह करीब 11 बजे व्यासी और इच्छाड़ी बांध से पानी छोड़ा गया। उसके बाद दोपहर 12 बजे व्यासी परियोजना में बिजली का उत्पादन बंद हो गया। छिबरौ और खोदरी जल विद्युत गृह में करीब एक बजे उत्पादन बंद हो गया। यमुना में लगातार गाद आ रहा था। इसके चलते शनिवार दोपहर एक बजे से ढालीपुर और ढकरानी जल विद्युत केंद्र में उत्पादन बंद था। यूजेवीएनएल के जनसंपर्क अधिकारी विमल डबराल ने बताया कि व्यासी परियोजना, खोदरी, छिबरौ में शाम छह बजे, ढालीपुर और ढकरानी जल विद्युत गृह में रात आठ बजे उत्पादन शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि कुल्हाल जल विद्युत गृह में उत्पादन जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed