{"_id":"5bc20a860ca450228d704fd160c45e94","slug":"problem-at-isbt-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालियां चोक होने पर आईएसबीटी में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियां चोक होने पर आईएसबीटी में जलभराव
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 19 Feb 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसबीटी में फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते लोगों को पहले से ही परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बृहस्पतिवार को एक और मुसीबत आ खड़ी हो गई। आईएसबीटी चौक पर नालियां चोक हो जाने से आसपास की सड़कों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन
इससे यात्रियों को आवाजाही में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलभराव की वजह से घंटो जाम भी लगा रहा।
फ्लाईओवर के साथ बन रही सीवर लाइन
आईएसबीटी में फ्लाईओवर निर्माण कार्य के साथ-साथ सीवर लाइन का भी कार्य चल रहा है। इसकी वजह से जगह-जगह सड़क खोद दी गई है।
निर्माण कार्य की वजह से वहां की नालियां चोक हो गई हैं। इस कारण सड़क पर जलभराव हो गया। जलभराव की वजह से बृहस्पतिवार को एक विक्रम पलट गया और बड़ा हादसा होते-होते बचा। स्थानीय लोगों ने कहा कि, सूचना के बाद भी संबंधित विभाग ने जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की।
विज्ञापन