{"_id":"b6782cfa23eafcd01266cc2cf26851ac","slug":"priyanka-chopra-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के इस मंदिर में क्यों आ रहीं प्रियंका चोपड़ा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के इस मंदिर में क्यों आ रहीं प्रियंका चोपड़ा?
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Wed, 01 Oct 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बुधवार को अपने चार्टर्ड प्लेन से उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगी।
विज्ञापन
पिछली बार नहीं मिली थी पर्याप्त सुरक्षा
इसके बाद वह हल्द्वानी होते हुए हैड़ाखान मंदिर रानीखेत के लिए रवाना होंगी। वहां दो दिन प्रवास के बाद वह मुंबई लौट जाएंगी। पुलिस महानिदेशक को भेजे पत्र में प्रियंका ने कहा है कि पिछली बार उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिली थी।
प्रियंका ने इस बार डीजीपी, ऊधमसिंह नगर की एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल और अल्मोड़ा के एसपी एके भट्ट से प्रोटोकाल के मुताबिक सुरक्षा मांगी है। इसके लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मनोज गोरकेला को कोआर्डिनेशन की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
मनोज हैड़ाखान आश्रम के कानूनी सलाहकार भी हैं। प्रियंका के पिता स्व. डा. अशोक चोपड़ा की भी हैड़ाखान बाबा के प्रति आस्था थी। उनके साथ इस दौरे में उनकी मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
प्रियंका के मुताबिक उन्होंने देश-विदेश में भ्रमण किया लेकिन उन्हें उत्तराखंड का प्राकृतिक सौंदर्य सबसे अच्छा लगा। इसी कारण वह अपने व्यस्त जीवन में से दो दिन का समय निकालकर रानीखेत आ रही हैं।