फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Private schools will also be able to take other fees, Apart from tuition fees

उत्तराखंड: ट्यूशन फीस के अलावा अन्य फीस भी ले सकेंगे निजी स्कूल, एक से 12वीं तक के स्कूलों को भौतिक रूप से खोलने का आदेश 

Fri, 01 Apr 2022 11:04 AM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 01 Apr 2022 11:04 AM IST
सार

प्रदेश में आज से एक से 12वीं तक के सभी 23 हजार से अधिक स्कूल अब भौतिक रूप से खुलेंगे। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक स्कूलों में पढ़ाई के लिए हाईब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यम से पढ़ाई) को समाप्त कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Private schools will also be able to take other fees, Apart from tuition fees
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में आज से नया शिक्षा सत्र शुरू हो रहा है। इस सत्र से कक्षा एक से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई के बजाए स्कूलों को भौतिक रूप से खोलने का आदेश जारी किया गया है। शासन की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि अप्रैल 2022 से स्कूल ट्यूशन फीस के अलावा नियमानुसार अन्य फीस भी ले सकेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश में आज से एक से 12वीं तक के सभी 23 हजार से अधिक स्कूल अब भौतिक रूप से खुलेंगे। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक स्कूलों में पढ़ाई के लिए हाईब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यम से पढ़ाई) को समाप्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन


शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से शिक्षा महानिदेशक को जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य के समस्त शिक्षा बोर्डों एवं संस्थाओं के समस्त कक्षाओं के भौतिक रूप से संचालन के दौरान कोविड-19 को लेकर जारी दिशा-निर्देश का कड़ाई से पालन किया जाएगा। स्कूलों में भौतिक रूप से पढ़ाई शुरू होने पर आगामी शैक्षिक सत्र (अप्रैल 2022 से मार्च 2023) से स्कूल ट्यूशन फीस के साथ ही नियमानुसार अनुमन्य अन्य फीस भी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...परीक्षा पे चर्चा 2022: उत्तराखंड के बच्चे आज पीएम मोदी से करेंगे संवाद, सीएम धामी और शिक्षा मंत्री होंगे शमिल

एक अप्रैल से जमा करनी होगी पूरी फीस
प्रदेश में 23 हजार से अधिक स्कूलों में 23 लाख से अधिक बच्चे अध्ययनरत हैं। इसमें 16 हजार से अधिक स्कूल सरकारी और पांच हजार से अधिक स्कूल निजी हैं। शासन के इस आदेश के बाद एक अप्रैल से अभिभावकों को छात्र-छात्राओं की पूरी फीस देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed