परीक्षा पे चर्चा 2022: उत्तराखंड के बच्चे आज पीएम मोदी से करेंगे संवाद, सीएम धामी और शिक्षा मंत्री होंगे शमिल
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक छात्र-छात्रों से संवाद करेंगे। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से होने वाले आयोजन का प्रसारण दूरदर्शन सहित सभी टीवी चैनलों व रेडियो चैनलों पर होगा। इस दौरान उत्तराखंड के बच्चे भी पीएम मोदी को सुनेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्र-छात्रों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित शिक्षा मंत्री शामिल होंगे। वहीं रुड़की के विश्वजीत कार्यक्रम में सीधे शामिल होंगे। पीएम मोदी के इस लाइव प्रसारण को उत्तराखंड में भी बच्चे सुनेंगे।
मंत्री, विधायक भी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। रायपुर स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित संवाद कार्यक्रम के आयोजन का प्रसारण दूरदर्शन के अलावा फेसबुक, यूट्यूब आदि पर भी होगा।
शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का प्रसारण स्कूलों में छात्रों को दूरदर्शन के माध्यम से ये दिखाया जाएगा। सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक चलने वाले कार्यक्रम को दिखाने के लिए स्कूलों में टीवी आदि की व्यवस्था की गई है।
मंत्री, विधायक भी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। रायपुर स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन दूरदर्शन के अलावा फेसबुक, यूट्यूब आदि पर भी होगा। कहीं से भी लॉग इन कर के इस कार्यक्रम को देखा जा सकता है।
केवि उत्तरकाशी में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का होगा प्रसारण
केंद्रीय विद्यालय मनेरा उत्तरकाशी में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाईस्कूल व इंटर के छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान तनाव को कम कर अच्छा प्रदर्शन करने के टिप्स देंगे। विद्यालय की प्राचार्य मनीषा मखीजा ने प्रेसवार्ता कर कहा कि इस कार्यक्रम के संचालन का जिम्मा पहली बार केंद्रीय विद्यालय संगठन के छात्र-छात्राओं को दिया गया है। कोरोना काल में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई-ऑनलाइन हुई है। कोविड से उबरने के बाद इस साल परीक्षा पे चर्चा का आयोजन खास होगा, जिसमें प्रधानमंत्री छात्र-छात्राओं के सवालों का भी जवाब देंगे। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 11 बजे से होने वाले आयोजन का प्रसारण दूरदर्शन सहित सभी टीवी चैनलों व रेडियो चैनलों पर होगा। वार्ता में शिक्षक नीरज कुमार व अरुण सेमवाल मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें...रेट लिस्ट जारी: केदारनाथ के लिए चार अप्रैल से शुरू होगी हेली सेवा की बुकिंग, इस बार भी नहीं बढ़ेगा किराया
एसीएल हॉल में होगा कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर श्रीनगर गढ़वाल विवि में बैठक हुई। विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. महावीर सिंह नेगी ने बताया कि कार्यक्रम को सामूहिक रूप से देखा जाएगा। इसके लिए विवि के एसीएल हॉल में व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को देखने के लिए विवि में अलग-अलग स्तर पर व्यवस्था बनाई गई है, जिसमें छात्र छात्राएं, शिक्षक व कर्मचारी भाग लेंगे। बैठक में मुख्य नियंता प्रो. भानु प्रसाद नैथानी, मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. दीपक कुमार, प्रो. आरएस पांडे, डा. पूजा सकलानी, डा. घनश्याम ठाकुर, डा. ममता आर्य, डा. आशुतोष गुप्त, डा. कपिल देव पंवार आदि मौजूद थे।