{"_id":"68f20e34d10f0e43c3053e45","slug":"private-ambulance-carrying-patients-from-uttarakhand-to-varanasi-overturned-four-dead-dehradun-accident-news-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: देहरादून से मरीज लेकर बनारस जा रही निजी एंबुलेंस पलटी, चार की मौत, एक बच्ची की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: देहरादून से मरीज लेकर बनारस जा रही निजी एंबुलेंस पलटी, चार की मौत, एक बच्ची की हालत गंभीर
Fri, 17 Oct 2025 03:16 PM IST
रेनू सकलानी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 17 Oct 2025 03:16 PM IST
सार
मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में मरीज सहित चार लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अटरिया के हिंद अस्पताल के पास शुक्रवार सुबह एक निजी एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष उमाकांत शुक्ला ने बताया कि एंबुलेंस मरीज लेकर देहरादून से बनारस जा रही थी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि एक निजी एंबुलेंस मरीज़ को इलाज के लिए बनारस लेकर जा रही थी। हिन्द अस्पताल के पास नेशनल हाईवे पर हिंद अस्पताल के सामने एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सड़क किनारे खड़ी अज्ञात 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं महिला के साथ रोड किनारे खड़ी बच्ची की हालत गम्भीर बनी हुई है। बच्ची का इलाज हिंद अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे में मृतक-
1. मरीज विशाल पांडेय (40) निवासी देहरादून
2. हिन्द गेट के सामने खड़ी महिला (करीब 40) नाम पता अज्ञात
3. एम्बुलेंस सवार एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात (करीब 45 वर्ष)
4. एम्बुलेंस चालक- गुरमीत (23)- निवासी हरिद्वार
घायलों का विवरण
1. दिव्यांशु पांडेय (42) निवासी कैमूर, बिहार। मरीज का भाई
2. हिन्द गेट के सामने महिला के साथ खड़ी बच्ची (करीब 12 वर्ष)
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कुछ बाहरी लोगों का तंत्र रच रहा राज्य में साजिश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिए सवालों के जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में मृतक-
1. मरीज विशाल पांडेय (40) निवासी देहरादून
2. हिन्द गेट के सामने खड़ी महिला (करीब 40) नाम पता अज्ञात
3. एम्बुलेंस सवार एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात (करीब 45 वर्ष)
4. एम्बुलेंस चालक- गुरमीत (23)- निवासी हरिद्वार
घायलों का विवरण
1. दिव्यांशु पांडेय (42) निवासी कैमूर, बिहार। मरीज का भाई
2. हिन्द गेट के सामने महिला के साथ खड़ी बच्ची (करीब 12 वर्ष)