फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP state president Mahendra Bhatt interview amar Ujala Said network of outsiders is hatching a conspiracy

Uttarakhand: कुछ बाहरी लोगों का तंत्र रच रहा राज्य में साजिश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिए सवालों के जवाब

Fri, 17 Oct 2025 02:21 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 17 Oct 2025 02:21 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि नियमों का उल्लंघन कर जमीन खरीदने से लेकर राशन कार्ड बनाने का काम इस राज्य में नहीं चलने देंगे। अमर उजाला पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, अगले पांच साल पर्यटन व स्वरोजगार पर जोर रहेगा। 

विज्ञापन
BJP state president Mahendra Bhatt interview amar Ujala  Said network of outsiders is hatching a conspiracy
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा है कि कुछ बाहरी राज्य के लोग उत्तराखंड में आकर माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं। अमर उजाला कार्यालय पहुंचे भट्ट ने कहा कि इस अर्बन नक्सल तंत्र के खिलाफ ही सरकार काम करेगी।

विज्ञापन

अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में सभी धर्मों का केंद्र है। यहां चारधाम है तो हेमकुंड साहिब, दरगाह कलियर भी हैं। नैनीताल, मसूरी में चर्च भी हैं। सब मिलकर रहते हैं, लेकिन कुछ समय से कुछ लोग यहां के स्वरूप को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। इसलिए गलत तरीके से भूमि खरीदने, भू-कानून का उल्लंघन कर जमीनों पर कब्जा करने, यहां नकली राशन कार्ड, नकली आधार कार्ड बनवाने का एक तंत्र खड़ा हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज कठोर कानून में विघ्न डालने वाला कोई एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरा एक अर्बन नक्सल तंत्र है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इस तंत्र को लेकर ही अपनी चिंता जाहिर करते हुए कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

जनमानस के भाव को समझते हैं सीएम

पेपर लीक संबंधी मामले में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि जब सख्त नकलरोधी कानून आया तो नकल के ठेकेदारों को बेचैनी होने लगी। हमारी सरकार ने 26 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी। एक छात्र तीन-तीन परीक्षाएं पास कर रहा है। कुछ लोग इस माहौल के प्रति अविश्वास पैदा करने का षडयंत्र रचते हैं। यूकेएसएसएससी पेपर का मामला भी उसका परिणाम है। उन्होंने कहा कि नकल के ठेकेदारों की भावना के कारण एक अविश्वास पैदा हुआ। छात्र, अभिभावकों की भावनाओं को सीएम धामी बेहतर समझते हैं। मुख्यमंत्री युवाओं का दर्द समझकर खुद धरनास्थल पर गए। उनके अविश्वास को दूर करने के लिए ही परीक्षा रद्द हुई और सीबीआई जांच हुई। वह उत्तराखंड के जनमानस के भाव को समझते हैं।

दिवाली के बाद बूथ स्तर तक सशक्त टीम बनेगी

अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि संगठन में युवाओं को तरजीह देने के साथ ही दिवाली के बाद बूथ स्तर तक सशक्त टीम बनेगी। युवा और महिला संगठनों को मजबूत बनाया जाएगा। जनवरी के पहले सप्ताह तक यह काम पूरा होगा। खुद हर जिले के तीन मंडलों के बूथ तक वह खुद भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है कि कुल मतदान का 50 प्रतिशत और एक प्रतिशत वोट हमारे पक्ष में हो। फिर बूथ जीता तो चुनाव जीता।

ये भी पढ़ें...Dehradun Crime:  चर्चित मोती हत्याकांड; दोनों आरोपी दोषमुक्त...पुलिस की ये फर्जी कहानी ही मुकदमे को ले डूबी

अगली सरकार में पर्यटन और स्वरोजगार पर होगा फोकस

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि अगली सरकार में हमारा जोर पर्यटन और स्वरोजगार पर होगा। साहसिक पर्यटन से लेकर नए पर्यटन स्थलों तक पहुंचने का लक्ष्य बनाएंगे। युवाओं को जड़ी बूटी, प्राकृतिक खेती, श्री अन्न जैसे तमाम क्षेत्रों में स्वरोजगार के लिए प्रेरित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed