फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   prisoner eat lock at haridwar jail

कैदी ने गटका ताला, फिर क्या हुआ?

Sun, 03 Aug 2014 03:35 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 03 Aug 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
prisoner eat lock at haridwar jail

हरिद्वार स्थित जिला जेल में गैर इरादतन हत्या के मामले में सजा काट रहे एक कैदी ने छोटा ताला गटक लिया।

विज्ञापन


पेट में दर्द होने की शिकायत पर शनिवार को जब कैदी को जिला अस्पताल में एक्सरे के लिए लाया गया, तब इसका खुलासा हुआ।

मूल रूप से गांव जैसर, बैजनाथ बागेश्वर निवासी हरीश प्रसाद पुत्र बालीराम वर्ष 2012 से सजा काट रहा है। पुलिस के अनुसार उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। तीस जुलाई को कैदी ने बैग में लगने वाला छोटा ताला गटक लिया।

कैदी की हालत में कोई सुधार नहीं

prisoner eat lock at haridwar jail

तबियत बिगड़ने पर जेल में ही उसका उपचार शुरू हुआ, लेकिन कैदी की हालत में सुधार नहीं आया। मानसिक हालत ठीक नहीं होने के कारण वह बार-बार बयान बदलता रहा।

उसने ताला गटकने की भी बात कही, लेकिन जेल प्रशासन को इस पर विश्वास नहीं हुआ। शनिवार को जेल प्रशासन ने जब एक्सरे के लिए कैदी को जिला अस्पताल भेजा।

तब हकीकत सामने आई। जेलर एसके सुखीजा के मुताबिक बैरक में कैदी अपने सामान में छोटे ताले का इस्तेमाल करते हैं, वहीं ताला उसने गटक लिया है। उन्होंने बताया कि अब ऑपरेशन कर ताला निकलवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed