फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prisoner death in dehradun jail 

देहरादून: जेल में बंद युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट करने का आरोप 

Thu, 14 Mar 2019 08:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून/विकासनगर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून/विकासनगर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 14 Mar 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
Prisoner death in dehradun jail 
जेल में कैदी की मौत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

स्मैक बरामदगी के मामले में चार दिन पहले जेल गए फिरोज खान की उपचार के दौरान मौत हो गई। जेल प्रशासन ने बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए विकासनगर पुलिस पर पुलिस हिरासत में मारपीट करने का आरोप लगाया है। सीओ ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन


विकासनगर पुलिस ने 10 मार्च को ढकरानी पावर हाउस के पास से फिरोज को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार रात फिरोज की तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे दून अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार सुबह इसकी जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों और ग्रामीण ढकरानी पुल पर एकत्र होकर पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताने लगे। 

उनका आरोप था कि विकासनगर कोतवाली में फिरोज के साथ मारपीट की गई है। मृतक की मां सहानू ने बताया कि नौ मार्च की रात पुलिस बेटे को घर से उठाकर ले गई थी। मृतक के मामा मोहम्मद गुफरान मलिक ने बताया कि पुलिस फिरोज को घर से ही मारते हुए ले गई थी।

ग्रामीणों ने फिरोज को झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस बीच मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

पुलिस को अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिरोज के साथ पुलिस कस्टडी में किसी तरह की मारपीट नहीं की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह साफ होने की उम्मीद है।
-भूपेंद्र सिंह धोनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, विकासनगर 

स्मैक के आरोप में पुलिस ने फिरोज को गिरफ्तार किया था। चालान करते समय उसका मेडिकल भी कराया गया था। कार्रवाई में पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया को अपनाया गया है।
-निवेदिता कुकरेती, एसएसपी देहरादून। 

बुधवार रात फिरोज का स्वास्थ्य खराब होने पर उसे दून मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
-एमएस ग्वाल, जेल अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed