फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prime Minister Narendra Modi wife JashodaBen Reached in Haldwani

हल्द्वानी पहुंचीं प्रधानमंत्री मोदी की पत्नी जशोदा बेन, लोगों ने किया जोरदार स्वागत

Sun, 29 Jul 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 29 Jul 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi wife JashodaBen Reached in Haldwani
Jashoda Ben in Haldwani - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन हफ्ते भर के भ्रमण पर शनिवार को हल्द्वानी पहुंचीं। इस दौरान लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन



वह दो अगस्त तक कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। पुलिस प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। डीएम विनोद कुमार सुमन ने बताया कि जशोदा बेन शुक्रवार को दिल्ली से कार से रवाना होकर काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस पहुंचीं।
विज्ञापन


आज 28 जुलाई शनिवार को वह पहले गणमान्य लोगों से भेंट करेंगी और शाम चार बजे बालाजी विवाह गृह कुसुमखेड़ा में आयोजित सांस्कृतिक और सम्मान समारोह कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। 29 जुलाई को वह 11 बजे संस्था के मार्गदर्शक गौलापार स्थित प्रतिष्ठान का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद दोपहर एक बजे इंदिरानगर स्थित साहू धर्मशाला का उद्घाटन करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नैना देवी मंदिर में करेंगी आरती

Prime Minister Narendra Modi wife JashodaBen Reached in Haldwani
Jashoda Ben in Haldwani - फोटो : amar ujala

डीएम के अनुसार जशोदा बेन 30 जुलाई को अपराह्न एक बजे से नैनीताल में सामाजिक कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। शाम पांच बजे वह नैना देवी मंदिर में आयोजित आरती में हिस्सा लेंगी और रात्रि विश्राम वह राज्य अतिथि गृह में करेंगी।

31 जुलाई को घोड़ाखाल स्थित गोलू देवता मंदिर, कैचीधाम मंदिर और जागेश्वर मंदिर के दर्शन करेंगी। शाम चार बजे वह राजभवन नैनीताल का भ्रमण करेंगी। एक अगस्त को अपराह्न एक बजे हल्द्वानी में संस्था के पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। दो अगस्त को वह हल्द्वानी से दिल्ली को रवाना हो जाएंगी।

 उधर, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि होटल में गार्द तैनात रहेगी। जशोदा बने कहीं जाने पर उनके साथ पुलिस की स्कॉर्ट गाड़ी रहेगी। उन्होंने अधीनस्थों को हिदायत दी गई है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed