{"_id":"1cc9c3771302589ab6c2429e8c415f4a","slug":"prevent-child-born-alive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में नवजात की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में नवजात की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 13 Feb 2016 01:03 PM IST
विज्ञापन
देहरादून के भंडारी बाग में नवजात की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पहले दर्ज दो मामलों में पुलिस की अब तक जांच बेनतीजा रही है।
विज्ञापन
पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के भंडारी बाग के नाले में सात फरवरी को एक नवजात का शव मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया है। एसआई विनोद गोला की तरफ से आपराधिक षड़यंत्र रचकर शिशु को जीवित पैदा होने से रोकने और साक्ष्य मिटाने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विवेचक ने बृहस्पतिवार को घटनास्थल का अवलोकन करने के साथ कई लोगों के बयान दर्ज किए हैं। नवजात की मौत के मामले में डेढ़ माह पहले दर्ज हुए दो मामलों में पुलिस जांच का नतीजा नहीं निकल सका है।
विज्ञापन
नवजात शिशुओं के लावारिस हालत में शव मिलने के मामले को अमर उजाला के उठाने के बाद रायपुर थाना क्षेत्र के शमशेरगढ़ नदी और डालनवाला के रेसकोर्स रोड से नवजात को लेकर दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। दोनों ही मुकदमों में पुलिस फाइनल रिपोर्ट लगाने की तैयारी में है।