फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prepare an action plan considering the possibilities of hortitourism: Joshi

हॉर्टिटूरिज्म की संभावनाओं को देखते हुए कार्ययोजना तैयार करें : जोशी

Sun, 14 Dec 2025 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
Prepare an action plan considering the possibilities of hortitourism: Joshi
- जंगली जानवरों, अतिवृष्टि से बाढ़, जलभराव से नुकसान फसल बीमा में हो शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में हॉर्टिटूरिज्म की संभावनाओं को देखते हुए कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने ड्रैगन फ्रूट और कीवी की खेती के विस्तार पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, राज्य में इन फलों की खेती से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है।
कैंप कार्यालय में हुई बैठक में विभागीय मंत्री ने कहा, केंद्र सरकार ने जंगली जानवरों, अतिवृष्टि के कारण बाढ़, जलभराव से फसलों के नुकसान को फसल बीमा योजना में शामिल करने का निर्णय लिया है, जिसमें दोनों परिस्थितियों में किसानों की अब भरपाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में विभागीय मंत्री ने कहा, राज्य सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए “सी” ग्रेड माल्टा एवं पहाड़ी नींबू (गलगल) उत्पादकों को उनके फलों का उचित मूल्य प्रदान करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि किसानों के हित में “सी” ग्रेड माल्टा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 10.00 प्रति किलोग्राम (रुपये दस मात्र) एवं पहाड़ी नींबू (गलगल) का न्यूनतम समर्थन मूल्य सात रुपये प्रति किलोग्राम (रुपये सात मात्र) तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम समर्थन मूल्य की इस व्यवस्था का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचे, इसके लिए खरीद प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी और सुचारु रूप से संचालित किया जाए। बैठक में बागवानी मिशन के निदेशक महेंद्र पाल, औद्यानिकी विपणन बोर्ड के सीईओ नरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed