खुशखबरी: सरकार की अब हर महीने सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने की तैयारी, साढ़े छह लाख बुजुर्गों और विधवाओं को मिलेगा लाभ
प्रदेश में लगभग साढ़े चार लाख बुजुर्गों को प्रति माह 1400 रुपये और 1.70 लाख विधवाओं को 1200 रुपये पेंशन दी जाती है। इसे पाने के लिए लाभार्थियों को तीन माह का इंतजार करना पड़ता है। अब नई व्यवस्था से जहां भुगतान में पारदर्शिता आएगी वहीं लाभार्थियों को तीन महीने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड सरकार बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को हर महीने सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने जा रही है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। लगभग साढ़े छह लाख लाभार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धों, विधवाओं और दिव्यांगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जाती है लेकिन इसका भुगतान हर तिमाही किया जाता है।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत प्रदेश में लगभग साढ़े चार लाख बुजुर्गों को प्रति माह 1400 रुपये और 1.70 लाख विधवाओं को 1200 रुपये पेंशन दी जाती है। इसे पाने के लिए लाभार्थियों को तीन माह का इंतजार करना पड़ता है। अब प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार की एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली से जोड़ कर इस पेंशन को हर महीने देने की तैयारी की है। नई व्यवस्था से जहां भुगतान में पारदर्शिता आएगी वहीं लाभार्थियों को तीन महीने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें...रिश्तों से रिसती हैवानियत: दरिंदे ने तीन साल की बहन से किया दुष्कर्म, फिर दी दर्दनाक मौत, मासूम की हालत देख सदमे में लोग
सामाजिक सुरक्षा पेंशन को हर महीने भुगतान करने की व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है। वर्तमान में सभी पेंशनधारकों को तीन महीने में डीबीटी के माध्यम से पेंशन दी जा रही है। -एल फैनई, प्रमुख सचिव समाज कल्याण