रिश्तों से रिसती हैवानियत: दरिंदे ने तीन साल की बहन से किया दुष्कर्म, फिर दी दर्दनाक मौत, मासूम की हालत देख सदमे में लोग
शुक्रवार को किच्छा में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। मौसेरे भाई ने अपनी तीन साल की मासूम बहन के साथ दरिंदगी की हदें पार कर दीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किच्छा में तीन साल की मासूम की हत्या की खबर से लोग सहमे हुए हैं। मौसेरे भाई ने ही अपनी बहन से पहले दुष्कर्म किया फिर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद से क्षेत्र में जहां लोगों में रोष हैं वहीं बेटी के साथ हुई दरिंदगी से परिजनों का बुरा हाल है।
शुक्रवार को किच्छा में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। मौसेरे भाई ने अपनी बहन के साथ दरिंदगी की हदें पार कर दीं। तीन साल की मासूम बहन को बाइक पर बैठाकर वह अपने साथ ले गया। उसके बाद लापता हो गया। देर रात तक जब परिजनों ने बेटी को नहीं देखा तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
आरोपी मौसेरे भाई ने मामले के खुल जाने के डर से बच्ची की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने शव को एक नाले के पास फेंक दिया, जिससे वह पकड़ में न आ सके। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बच्ची तक पहुंचने की कोशिश की। पहले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा।
चुन्नी से बच्ची का गला घोंटा
पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि बच्ची को मौसेरा भाई अपने साथ ले गया था। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर बच्ची का शव एक नाले के पास मिला। आरोपी ने चुन्नी से बच्ची का गला घोंट कर हत्या कर दी थी। अपने जिगर के टुकड़े की ऐसी हालत देख परिजन सदमे में हैं।
ये भी पढ़ें...देहरादून: मां ने साइकिल लाने से मना किया तो 23 वर्षीय युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, सदमे में परिजन
जानवर खा जाते शव
बच्ची का शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों ने युवक को उनके हवाले करने की मांग कर हंगामा किया। पुलिस ने बमुश्किल युवक को वहां से निकाला। पुलिस अगर बच्ची का शव जल्दी बरामद न करती तो जंगली जानवर शव खा जाते।