फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparation to give monitoring responsibility of door-to-door garbage collection to self-help group

Dehradun News: डोर-टु डोर कूड़ा उठान की निगरानी जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह को देने की तैयारी

Fri, 05 Jan 2024 12:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Preparation to give monitoring responsibility of door-to-door garbage collection to self-help group
I
विज्ञापन

II- प्रशासक और जिलाधिकारी के निर्देश के बाद नगर निगम ने शुरू की तैयारी
I
I- निगरानी के साथ ही डोर-टु-डोर यूजर चार्ज कलेक्शन की भी सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
I
Iदून में डोर-टु-डोर कूड़ा उठान की व्यवस्था को ढर्रे पर लाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। अब हल्द्वानी बैणी सेना की तर्ज पर कूड़ा उठान और निगरानी के साथ ही यूजर चार्ज वसूलने की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूहों को देने की तैयारी की जा रही है। नगर निगम ने इसका प्रस्ताव बनाकर कर स्वीकृति के लिए नगर निगम प्रशासक और डीएम सोनिका को सौंप दिया है। स्वीकृति मिलते ही इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
I
I
I
Iनगर निगम के 97 वार्डों में डोर-टु-डोर कूड़ा उठान की जिम्मेदारी निगम ने तीन कंपनियों वाटर ग्रेस, ईकॉन और सनलाइट को सौंपी है। वाटर ग्रेस के पास 47 वार्ड, ईकान के पास 26 और सनलाइट के पास 25 वार्डों में कूड़ा उठान की जिम्मेदारी है। दो कंपनियों ब्रेन अवव और वी-ब्यायज को डोर-टु-डोर कूड़ा उठान निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

I
Iनिगरानी के लिए इन दोनों कंपनियों को हर महीने दस से बारह लाख का भुगतान किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी निगम की डोर-टु-डोर कूड़ा उठान की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रहा है। शहर के 47 वार्डों जिसकी जिम्मेदारी वाटर ग्रेस कंपनी को सौंपी है, इन वार्डों की सबसे ज्यादा शिकायतें निगम को पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iपहले हो चुके प्रयास, विरोध के बाद पीछे खींचने पड़े हाथ
I
I
I
Iपूर्व मुख्य नगर आयुक्त मनुज गोयल ने घर-घर कूड़ा उठान की निगरानी और यूजर चार्ज वसूलने की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूह को सौंपने का प्रस्ताव तैयार किया था। बाकायदा प्रस्ताव बोर्ड बैठक में भी रखा गया था। कुछ पार्षदों ने इसका विरोध किया था। जिसके बाद बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं पाई थी।

I
Iडोर-टु-डोर कूड़ा उठान की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रशासक व जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। जिस पर प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी को सौंप दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -गौरव कुमार,नगर आयुक्त नगर निगमI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article