फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PRD jawans again raised issue of services and enoluments

एक बार फिर धरने पर बैठे पीआरडी जवान

Mon, 06 Dec 2021 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
PRD jawans again raised issue of services and enoluments
साल भर काम समेत विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान एक बार फिर गांधी पार्क के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए हैं। बीते शनिवार को दून में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के चलते पुलिस की ओर से पीआरडी जवानों को धरना स्थल से हटाया गया था। लेकिन मांग पूरी न होने से गुस्साए पीआरडी जवान एक बार फिर रविवार को सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी पीआरडी जवानों ने कहा कि कोरोना के मुश्किल समय में प्रदेश के विभिन्न गैर सरकारी कार्यालयों और थाना चौकियों में पाआरडी जवानों ने अपनी सेवाएं दी। लेकिन कोरोना से स्थिति सामान्य होने के बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। ऐसे में उन्हें आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

साल भर रोजगार न होने से पीआरडी जवानों को अपने परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारी पीआरडी जवानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि मांग पूरी न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में किशन सिंह, पदम सिंह, बिजन्द्र कुमार, विजय चौहान, नवीन बलदेव राणा, कुलदीप खन्ना, आशीष नेगी, नरेश, सरिता राय, रंजना चौहान, गुड्डी भटवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed